लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर की तेरहवीं की प्रार्थना सभा में आलिया के साथ नजर आए रणबीर, रिद्ध‌िमा ने लिखा- पापा बहुत याद आते हो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 13, 2020 07:44 IST

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की तेरहवीं की प्रार्थना सभा मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें एक बार फिर से कपूर परिवार के बेहद करीबी लोग ही पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्दे दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहेऋषि के निधन से उनका परिवार टूट गया है

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। अभी तक फैन्स इरफान खान की मौत की खबर से ऊबर भी नहीं पाए थे कि लेजेन्ड एक्टर ऋषि कपूर की मौत की खबर से एक बार फिर पूरे देश में खलबली मचा दी है। गुरूवार यानि 30 अप्रैल को मुंबई में ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली। ऋषि के निधन से उनका परिवार टूट गया है। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की तेरहवीं की प्रार्थना सभा मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें एक बार फिर से कपूर परिवार के बेहद करीबी लोग ही पहुंचे।

 इस दौरान  रणबीर कपूर तो आलिया भट्ट के साथ नजर आए, जबकि बेटी रिद्ध‌िमा कपूर ने एक बार फिर से इस मौके की दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपनी भावनाएं व्यक्त कीं हैं। रणबीर आलिया के साथ गाड़ी में देखे गए थे। रिद्ध‌िमा ने लिखा, आपको हमेशा याद कर रही हूं पापा। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा, आपकी लेगेसी हमेशा बरकरार रहेगी, हम आपसे प्यार करते हैं। इस फोटो में भाई रणबीर कपूर भी नजर आए हैं। दोनों हाथ जोड़े नजर आए हैं।

ऋषि के अचानक निधन से परिवार काफी ज्यादा दुखी है। ऋषि की बेटी रिद्धिमा  लगातार पिता की याद में फोटो आदि शेयर करती रहती हैं।लॉकडाउन के चलते अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंच पाई थीं, तब उन्होंने अपनी बात सोशल मीडिया के जरिये रखी थी। इसी तरह से जब वो दिल्ली से सड़क मार्ग से मुंबई पहुंची तो भी उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। अब तक सामने आई तस्वीरों में 13वीं पर रखी प्रार्थना सभा में भी केवल वही लोग दिखाई दिए जो ऋषि के अस्थि विसर्जन के लिए बाणगंगा गए थे। इसके अलावा बहुत की कुछ करीबी लोग पहुंचे थे। 

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!