लाइव न्यूज़ :

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली तस्वीर सामने आई, वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2022 19:52 IST

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage: शादी का ‘मंडप’ बनाने वाले कुछ लोगों ने शाम करीब 6 बजे लौटते हुए मीडियाकर्मियों को बताया कि शादी समारोह संपन्न हो गया। बाद में परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि विवाह संपन्न हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअपार्टमेंट ‘वास्तु’ से रणबीर के बहनोई भरत साहनी को वहां से निकलते देखा गया।मेहमानों के लिए रास्ता साफ करते भी देखा गया। मीडियाकर्मियों और अन्य लोगों को लड्डू और नाश्ते के पैकेट बांटे गये।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage First Video: अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट बृहस्पतिवार को करीबी संबंधियों और दोस्तों की मौजूदगी में यहां अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में परिणय-सूत्र में बंध गये। शादी की पहली फोटो वायरल हो रही है।

परिवार ने इस बारे में शाम तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन शादी का ‘मंडप’ बनाने वाले कुछ लोगों ने शाम करीब 6 बजे लौटते हुए मीडियाकर्मियों को बताया कि शादी समारोह संपन्न हो गया। बाद में परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि विवाह संपन्न हो गया है। कुछ ही समय बाद अपार्टमेंट ‘वास्तु’ से रणबीर के बहनोई भरत साहनी को वहां से निकलते देखा गया।

समारोह समाप्त होने के बाद बाउंसरों को लौटने वाले मेहमानों के लिए रास्ता साफ करते भी देखा गया। बाहर इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों और अन्य लोगों को लड्डू और नाश्ते के पैकेट बांटे गये। अपार्टमेंट परिसर में ढोलक की आवाज भी सुनाई दी।

आलिया की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले यूसुफ इब्राहिम ने आज दिन में ‘वास्तु’ के बाहर जमा संवाददाताओं को बताया, ‘‘रणबीर और आलिया आज शाम 7 बजे के बाद तस्वीरें खिंचवाएंगे। प्रत्येक संस्थान से केवल एक कैमरामैन की अनुमति होगी।’’

अपार्टमेंट में जिन जानेमाने चेहरों को आते देखा गया उनमें रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर और उनका परिवार, चचेरी बहनें करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर तथा चचेरे भाई आदर और अरमान जैन अपनी मां रीमा जैन के साथ दिखे।

आलिया की तरफ से उनके पिता फिल्मकार महेश भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन पूजा भट्ट और शाहीन को देखा गया। इसके अलावा फिल्म जगत से रणबीर-आलिया के दोस्तों में अयान मुखर्जी तथा फिल्मकार करण जौहर समारोह में आते हुए देखे गये। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी भी समारोह में पहुंचे। 

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूरमुंबईनीतू सिंहऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल