लाइव न्यूज़ :

गुलशन कुमार हत्याकांड में आया था नाम, कोर्ट द्वारा बरी करने के बाद बोले रमेश तौरानी- इससे बुरा कुछ नहीं था

By अनिल शर्मा | Updated: July 2, 2021 14:44 IST

बॉम्बे हाई कोर्ट के इस फैसले का रमेश तौरानी ने स्वागत किया है। इस बारे में दैनिक भास्कर से बातचीत में रमेश ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मेरे परिवार के लिए मुझ पर हत्या के गलत आरोप लगाने से बुरा कुछ हो सकता था।

Open in App
ठळक मुद्देरमेश तौरानी ने कहा कि मुझ पर हत्या के गलत आरोप लगाने से बुरा कुछ हो सकता थागुरुवार को हाई कोर्ट ने रमेश तौरानी को बरी किया तो वहीं ऊफ मर्चेंट की सजा बरकरार रखी1997 में मंदिर के बाहर गुलशन कुमार पर 16 गोलियां दागी गई थीं

गुलशन कुमार के चर्चित हत्याकांड मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने अपनी भावनाए व्यक्त की हैं। गुरुवार को हाई कोर्ट ने अपने फैसले में रऊफ मर्चेंट को दोषी ठहराते हुए उसकी सजा बरकरार रखी। वहीं दूसरे आरोपी अब्दुल राशिद को भी दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई, जिसे पहले सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया था। 

बॉम्बे हाई कोर्ट के इस फैसले का रमेश तौरानी ने स्वागत किया है। इस बारे में दैनिक भास्कर से बातचीत में रमेश ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मेरे परिवार के लिए मुझ पर हत्या के गलत आरोप लगाने से बुरा कुछ हो सकता था। बहरहाल, हाई कोर्ट के फैसले से मैं खुद को मुक्‍त महसूस कर रहा हूं। यह एक लंबी और कठिन लड़ाई रही है। मगर हमने सच और देश की ज्‍यूडिशियरी में अपना भरोसा नहीं खोया।

 टी-सीरीज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार (Gulshan Kumar murder case) को 12 अगस्त 1997 में मुंबई के जुहू इलाके में मारा गया था। उनको मंदिर के बाहर 16 गोलियां मारी गई थीं। हत्या के दो महीने बाद यानी अक्तूबर महीने में टिप्स इंडस्ट्रीज के मालिक रमेश तौरानी को इस हत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोप लगाया गया कि रमेश तौरानी ने कथित तौर पर गुलशन कुमार के हत्यारों को 25 लाख रुपये दिए थे।

1997 में मंदिर के बाहर गुलशन कुमार पर 16 गोलियां दागी गई थीं

12 अगस्‍त 1997 को गुलशन कुमार की हत्‍या कर दी गई थी। जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर उनके शरीर को 16 गोलियों से छलनी कर दिया गया। दाऊद इब्राहिम और अबू सलेम ने गुलशन कुमार की हत्‍या की साजिश रचने का नाम आया था। गुलशन कुमार की हत्या के लिए दो शार्प शूटरों को मंदिर के बाहर तैनात किया था

टॅग्स :गुलशन कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!