लाइव न्यूज़ :

सीता का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस का छलका दर्द, कहा- 'रामायण' की फीस बताने में शर्म आती है

By अमित कुमार | Updated: May 7, 2020 19:51 IST

भगवान राम के जीवन पर आधारित 'रामायण' का पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी। 'रामायण' से दीपिका चिखलिया को एक अलग पहचान हासिल हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदूरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' खत्म हो गई है। लेकिन 4 मई से सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर इसका दोबारा प्रसारण किया जा रहा है।। स्टार प्लस चैनल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।

देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही रामानंद सागर द्वारा बनाया गया धार्मिक शो 'रामायण' चर्चा में है। हर जगह इस शो की तारीफ हो रही है। लोग इसमें काम करने वाले किरदारों के बारे में अधिक से अधिक जाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। लेकिन 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसी बातें कही हैं जिसे जान फैंस हैरान हो सकते हैं। 

एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया के मुताबिक अभी भले ही लोग इस शो की तारीफ कर रहे हैं। सरकार भी इससे खुश है, लेकिन उस दौरान हमारे साथ बहुत ही बेरुखी दिखाई गई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान दीपिका ने बताया कि 'रामायण' की फीस बताने में मुझे उस दौरान भी शर्म आती थी और आज भी आती है। इस धारावाहिक में काम करने वाले सभी किरदार ने मन से काम किया था। 

उन्होंने आगे कहा, 'हमने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया। हर किरदार ने अपना शत प्रतिशत दिया, इस वजह से यह शो हिट रहा। लेकिन हमें सरकार की ओर से जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो कभी नहीं मिला। हम अवॉर्ड मांग नहीं रहे हैं, लेकिन पॉइंट आउट जरूर कर रहे हैं कि अब मोदी सरकार को हमें पद्म सम्मानों से सम्मानित करने के बारे में सोचना चाहिए।'

दूरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' खत्म हो गई है। लेकिन 4 मई से सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर इसका दोबारा प्रसारण किया जा रहा है। स्टार प्लस चैनल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने लिखा, ‘रामायण’ 4 मई से सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर। इसके साथ ही ‘राम’ अक्का अरुण गोविल, ‘सीता’ अक्का दीपिका चिखलिया और ‘लक्ष्मण’ अक्का सुनील लहरी को टैग भी किया था।

टॅग्स :रामानंद सागररामायणअरुण गोविलदीपिका चिखलियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!