लाइव न्यूज़ :

रामायण की 'सीता' ने उठाया राज से पर्दा, सुनाई रियल लाइफ 'राम' से मिलन की पूरी कहानी

By अमित कुमार | Updated: May 31, 2020 09:41 IST

सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया भी इस शो की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपनी लव स्टोरी के बारे में फैंस को जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के सवालों का जवाब देती रहती हैं।दीपिका ने साल 1983 में रिलीज़ हुई हिंदी फिल्म 'सुन मेरी लैला' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही रामानंद सागर द्वारा बनाया गया धार्मिक शो 'रामायण' चर्चा में है। हर जगह इस शो की तारीफ हो रही है। लोग इसमें काम करने वाले किरदारों के बारे में अधिक से अधिक जाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया भी इस शो की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। 

रामायण के हर एक सीन ने दर्शकों के दिल पर एक अलग छाप छोड़ी थी। लेकिन सीता स्वयंवर के दृश्य आज भी लोगों को अपनी ओर खींचने में सबसे अधिक सफल है। इस सीन को बनाने के लिए रामानंद सागर ने कड़ी मेहनत की थी। यही वजह है कि शो के दौरान दर्शकों को यह असल राम और सीता के विवाह का सीन लगा था। दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के सवालों का जवाब देती रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपनी लव स्टोरी के बारे में फैंस को जानकारी दी।  दीपिका ने लिखा, यह तो आप सब जानते हैं कि सीता अपने राम से कैसे मिली थीं। मैंने सोचा कि अब मैं आपको बताऊं कि मैं अपने रियल लाइफ के राम से कैसे मिली। मेरे पति का परिवार 1961 से भारतीय कॉस्मेटिक्स बनाने का काम करता है जिसका नाम है 'श्रंगार'।

'श्रंगार' के एड शूट के दौरान हेमंट शूट देखने के लिए आए थे और यहां हमारी पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद हम अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हो गए लेकिन हम दोनों एक-दूसर के बारे में अकसर सोचते थे जब तक हम दोबारा नहीं मिले। दीपिका ने बताया कि वह इससे आगे का किस्सा बाद में बताएंगी।

बता दें कि दीपिका ने साल 1983 में रिलीज़ हुई हिंदी फिल्म 'सुन मेरी लैला' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने, रुपए 10 करोड़, घर का चिराग और खुदाई जैसी फिल्मों में काम किया। दीपिका ने, हिंदी फिल्मों के अलावा, कन्नड़, तमिल, मलयालम, बंगाली और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है।

टॅग्स :दीपिका चिखलियारामायणबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!