लाइव न्यूज़ :

रामायण के प्रसारण ने एक बार फिर से मचाया तहलका, TRP के मामले में तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 3, 2020 08:01 IST

ऐसे में लोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। इन्हीं में से एक है रामनंद सागर की रामायण भी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसारित किए गए शो में महाभारत, रामायण, ब्योमकेश बक्शी और सर्कस जैसे शो शामिल रहेएक तरफ जहां इन टीवी शोज से दर्शकों को खुशी मिली है तो वहीं अब चैनल के लिए भी खुशखबरी सामने आई है।

दुनियाभर में कोराना वायरस का कहर फैला हुआ है। भारत में भी इस वायरस ने अपने कदम फैला लिए हैं।। देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। हर राज्य की सरकार इस लॉकडाउन को सक्सेसफुल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही। ऐसे में लोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। इन्हीं में से एक है रामनंद सागर की रामायण भी। हाल ही में इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ है।

प्रसारित किए गए शो में महाभारत, रामायण, ब्योमकेश बक्शी और सर्कस जैसे शो शामिल रहे। ऐसे में एक तरफ जहां इन टीवी शोज से दर्शकों को खुशी मिली है तो वहीं अब चैनल के लिए भी खुशखबरी सामने आई है। वहीं, रामायण को एक बार फिर से फैंस के जबरदस्त प्यार मिल रहा है

एक बार फिर से रामायण ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रामायण की बराबर की टीआरपी का कोई भी शो अभी तक नहीं हुआ है। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने एक ट्वीट के साथ इस बात की जानकारी दी है कि दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण के साथ ही रामायण ने हिंदी जीईसी (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल)  शो के तहत 2015 के बाद से अभी तक की सबसे अधिकतम रेटिंग पाई है। वहीं शशि शेखर ने बार्क( BARC) को अपना स्त्रोत बताया है। ऐसे में साफ है कि रामायण की वजह से दूरदर्शन ने भी एक रिकॉर्ड बना दिया है। लोगों को एक बार फिर से सुबह के 9 बजने का इंतजार होने लगा है। ऐसे में रामायण सीरियल को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। वैसे तो रोज रामायण का प्रसारण सुबह 9 बजे होता है लेकिन शुक्रवार को इसमें देरी होने वाली है।

दरअसल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह कल यानी शुक्रवार को सुबह नौ बजे देशवासियों के लिए एक वीडियो संदेश साझा करेंगे। यानि की इससे फैंस को रामायण देखने के लिए अब इंतजार करना पड़ेगा।

टॅग्स :रामायणबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच