लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'रामायण' की शूटिंग के दौरान खुल गई थी 'लक्ष्मण' की धोती, फिर इस तरह पूरा किया था सीन

By अमित कुमार | Updated: May 8, 2020 14:54 IST

लॉकडाउन में लोगों ने 'रामायण' को भरपूर प्यार दिया। रामायण जैसे यादगार कार्यक्रमों की वजह से दूरदर्शन भारत का सबसे ज्यादा देखा गया चैनल बन गया।

Open in App
ठळक मुद्दे सुनील लहरी के अलावा 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल इन दिनों अपने पुराने शो की वजह से चर्चा में हैं।लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी हर एपिसोड के बाद लोगों से उस एपिसोड से जुड़ी पुरानी बातों का जिक्र करते हैं।

दूरदर्शन के बाद रामानंद सागर का प्रतिष्ठित धारावाहिक 'रामायण' का एक बार फिर पुन: प्रसारण किया जा रहा है। स्टार प्लस पर हर शाम साढ़े सात बजे से इसको प्रसारित किया जा रहा है। लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी 'रामायण' के दोबारा प्रसारण से सबसे खुश दिखाई दे रहे हैं। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ अपने काम का अनुभव शेयर करते रहते हैं। 

लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी हर एपिसोड के बाद लोगों से उस एपिसोड से जुड़ी पुरानी बातों का जिक्र करते हैं। सुनील लहरी ने बताया कि कैसे एक सीन के दौरान उनकी धोती खुल गई थी, जिसके बाद शत्रुघन का रोल प्ले करने वाले समीर ने उनकी मदद की और वह सीन शूट करने में कामयाब हो सकें। सुनील लहरी की एक्टिंग को फैंस से भी भरपूर प्यार मिला है। 

सीन को लेकर सुनील लहरी ने कहा, ' आश्रम से वापस आने के सीन में हम रथ पर बैठे थे। बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो हमारा स्वागत के लिए खड़े थे। तभी नीचे उतरते समय अचानक मेरे ही पांव में मेरी धोती फंसकर खुल जाती है और अटक जाती है। मैंने तब शत्रुघन का रोल प्ले करने वाले समीर को इशारा में मदद करने को कहा। शत्रुघन ने मेरी धोती को पीछे से पकड़ लिया और इस तरह से हमने वो सीन पूरा किया। 

 सुनील लहरी के अलावा 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल इन दिनों अपने पुराने शो की वजह से चर्चा में हैं। भगवान राम के जीवन पर आधारित “रामायण” का पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद साल 2020 में लॉकडाउन की वजह से इसका प्रसारण दोबारा किया गया।

टॅग्स :रामानंद सागररामायणअरुण गोविलबॉलीवुड गॉसिपसुनील लहरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!