लाइव न्यूज़ :

रामायण और महाभारत के कारण दूरदर्शन के आए अच्छे दिन, अब रखना होगा इस बात का ख्याल

By भाषा | Updated: April 21, 2020 19:36 IST

दोनों धारावाहित हिन्दू धर्मग्रंथ पर आधारित है और जब इसे पहली बार प्रसारित किया गया था तब भी इसे जबर्दस्त लोकप्रियता मिली थी । जावडेकर ने कहा कि धारावाहिकों के चयन की एल1 प्रक्रिया को 1990 के बाद पेश किया गया था ।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों धारावाहिकों को बड़ी संख्या में लोगों द्वारा देखा जा रहा है । लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय प्रसारक ने डीडी नेशनल पर ‘रामायण’ और डीडी भारती पर ’महाभारत’ का प्रसारण फिर से करने का निर्णय किया ।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि रामायण, महाभारत जैसे धारावाहिकों की व्यापक लोकप्रियता ने राष्ट्रीय प्रसारक को मनोरंजन कार्यक्रमों के चयन की प्रक्रिया को प्रेरित किया है ताकि लोग निजी चैनलों की तुलना में उसे तवज्जो दें । केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम चयन की वर्तमान प्रक्रिया के कारण गुणवत्ता नष्ट हुई है । वर्तमान प्रक्रिया को एल1 के नाम से जाना जाता है और इसके तहत सबसे कम बोली लगाने वाले को कार्य आवंटित किया जाता है । ऐसी ही स्थिति में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय प्रसारक ने डीडी नेशनल पर ‘रामायण’ और डीडी भारती पर ’महाभारत’ का प्रसारण फिर से करने का निर्णय किया । दोनों धारावाहिकों को बड़ी संख्या में लोगों द्वारा देखा जा रहा है ।

दोनों धारावाहित हिन्दू धर्मग्रंथ पर आधारित है और जब इसे पहली बार प्रसारित किया गया था तब भी इसे जबर्दस्त लोकप्रियता मिली थी । जावडेकर ने कहा कि धारावाहिकों के चयन की एल1 प्रक्रिया को 1990 के बाद पेश किया गया था । सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने ‘‘पीटीआई भाषा’’ से कहा, ‘‘ हम इसकी पूरी तरह से समीक्षा करना चाहते हैं । राष्ट्रीय प्रसारक पर सर्वश्रेष्ठ धारावाहित आना चाहिए । यह हमारा लक्ष्य है। हमने तय किया है कि हम अच्छे (कार्यक्रम) लायेंगे और प्रणाली को अच्छे धारावाहिक एवं कार्यक्रम लाने की अनुमति देंगे ताकि लोग दूसरों की तुलना में सार्वजनिक प्रसारक को तवज्जो दें । ’’

उन्होंने कहा कि दूरदर्शन के दूसरे पुराने कार्यक्रमों को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली । डीडी नेशनल करीब एक महीने तक नंबर एक मनोरंजन चैनल रहा है । कोरोना वायरस संकट के कारण मीडिया पर गंभीर प्रभाव पड़ने के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने इसे स्वीकार करते हुए उम्मीद जतायी कि वह जल्द इससे बाहर निकल आयेगा । 

टॅग्स :रामायणमहाभारतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!