लाइव न्यूज़ :

राम गोपाल वर्मा ने कहा- लगता है कंगना रनौत महाराष्ट्र की अगली CM होंगी, फैंस से मिल रही ऐसी प्रतिक्रियाएं

By अमित कुमार | Updated: September 9, 2020 21:49 IST

अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। अब इस पर बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले पर लगातार सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलिब्रेटी तक अपना रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया है।राम गोपाल वर्मा ने कंगना को महाराष्ट्र की अगली सीएम बताकर बॉलीवुड पर तंज कसा है।

महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच घमासान जारी है। मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से करने पर जारी विवाद के बीच बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने बुधवार को कंगना रनौत के बांद्रा स्थित ऑफिस पर तोड़फोड़ की। इस मामले में कंगना की तरफ से बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर किया गया। कंगना की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस की संपत्ति पर BMC की तोड़फोड़ पर रोक लगा दी। 

इस मामले पर लगातार सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलिब्रेटी तक अपना रिएक्शन दे रहे हैं।  फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया है। राम गोपाल वर्मा ने कंगना को महाराष्ट्र की अगली सीएम बताकर बॉलीवुड पर तंज कसा है। राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'लगता है कि कंगना महाराष्ट्र की अलगी सीएम होंगी और जब ये होगा ऐसे में BOLLYWOODIANS को TIMBEKTOO में शिफ्ट होना पड़ेगा'।

कंगना रनौत के घर पर BMC की कार्रवाई को शरद पवार ने बताया गलत-

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम लिए बिना कहा कि उनके बयानों को अनुचित महत्व दिया जा रहा है। पवार ने कहा कि लोग उनकी टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि इस सप्ताह के शुरू में मिली धमकी को वह गंभीरता से नहीं लेते हैं। कंगना हाल ही में उस समय विवादों में घिर गयी जब उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की और कहा कि उन्हें नगर की पुलिस से ज्यादा डर लगता है। 

कांग्रेस में भी इसे लेकर आपसी जंग छिड़ गई-

बता दें कि कंगना रनौत के दफ्तर पर उद्धव सरकार और BMC ने बुल्डोजर चलाया तो शिवसेना के इस क्रूर फैसले का विरोध पूरे देश करने लगा। वहीं कांग्रेस में भी इसे लेकर आपसी जंग छिड़ गई। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए उद्धव सरकार को लताड़ लगाई को वहीं सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता अस्लम शेख ने इस कार्रवाई का समर्थन कर दिया है।

 

टॅग्स :कंगना रनौतराम गोपाल वर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम