लाइव न्यूज़ :

'द केरल स्टोरी' के समर्थन में आए फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा, कहा- बॉलीवुड के मृत चेहरे का आईना है फिल्म

By रुस्तम राणा | Updated: May 21, 2023 20:37 IST

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने एक के बाद अपने ट्वीट में लिखा, हम दूसरों से और खुद से झूठ बोलने में इतने सहज हैं कि जब कोई आगे बढ़कर सच दिखाता है तो हम चौंक जाते हैं। 

Open in App

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने चर्चित फिल्म 'द केरल स्टोरी' का समर्थन किया है। इसके लिए राम गोपाल वर्मा ने रविवार को ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने फिल्म की सफलता पर "बॉलीवुड की मौत जैसी चुप्पी" पर सवाल उठाया है। अपने नवीनतम ट्वीट्स में, उन्होंने फिल्म की सफलता को लेकर यह फिल्म 'मुख्यधारा के बॉलीवुड का मृत चेहरा' दिखाता है। फिल्म डायरेक्टर ने एक के बाद अपने ट्वीट में लिखा, हम दूसरों से और खुद से झूठ बोलने में इतने सहज हैं कि जब कोई आगे बढ़कर सच दिखाता है तो हम चौंक जाते हैं। 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'द केरल स्टोरी' एक खूबसूरत भूतिया आईने की तरह है जो मुख्य धारा बॉलीवुड के मृत चेहरे को उसकी पूरी कुरूपता में दिखा रही है। इसके बाद उन्होंने लिखा, यह फिल्म बॉलीवुड के हर स्टोरी डिस्कशन रूम और हर कॉर्पोरेट घराने में हमेशा के लिए एक रहस्यमयी कोहरे की तरह छा जाएगी। बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे लिखा, 'द केरल स्टोरी' से सीखना मुश्किल है क्योंकि झूठ की नकल करना आसान है लेकिन सच की नकल करना बहुत मुश्किल है। 

बता दें कि आरजीवी अकेले नहीं हैं जो फिल्म के समर्थन में सामने आए हैं। इससे पहले, कुछ अन्य हस्तियों ने भी केरल स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वालों की आलोचना की थी। उनमें से अनुभवी अभिनेता शबाना आज़मी थीं जिन्होंने कहा कि जो लोग 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध चाहते हैं, वे "उतने ही गलत हैं" जो आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पर प्रतिबंध लगाना चाहते थे। कंगना रनौत भी उनकी बात से सहमत थीं।

5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कंट्रोवर्सी के साथ-साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 187 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म को सुदीप्तो सेन ने निर्देशित किया है। 

टॅग्स :राम गोपाल वर्माद केरल स्टोरीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम