लाइव न्यूज़ :

अब साउथ सुपरस्टार राम चरण हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर फैंस से कही यह बात

By अमित कुमार | Updated: December 30, 2020 14:38 IST

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी।

Open in App
ठळक मुद्देराम चरण ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए बताया कि वह कोरोना के चपेटे में आ गए हैं।रामचरण से पहले भी कई बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं।कुछ दिन पहले ही राम चरण ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया था।

बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। हाल के दिनों में वरुण धवन, कृति सनोन, नीतू कपूर, रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इनमें से कुछ ने कोरोना से जंग जीतकर काम भी शुरू कर दिया है। बॉलीवुड के बाद अब साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण कोरोना पॉजीटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। 

राम चरण अपने घर में ही क्वारंटाइन हैं। अभिनेता ने लिखा, ''मेरा कोविड-19 का टेस्ट पॉजीटिव आया है। हालांकि मुझमें इसके कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन मैंने खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया है। उम्मीद है, मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा और ज्यादा मजूबत होकर बाहर आऊंगा।'' अपनी इस पोस्ट के साथ उन्होंने सभी करीबियों और संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की अपील की। 

अभिनेता ने कहा कि वह अपनी रिकवरी के बारे में अपडेट देते रहेंगे। बता दें कि हाल ही में राम चरण अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाते नजर आए थे। उन्होंने पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इनमें उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी, अल्लू अर्जुन, निहारिका कोनिडेला और उनके कुछ दोस्त नजर आ रहे थे। बता दें कि राम चरण से पहले उनके पिता और साउथ के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच