लाइव न्यूज़ :

शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे राम चरण और उपासना, पिता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2022 16:35 IST

राम चरण (37) और उपासना (33) 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। दंपति ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया खातों पर भी यह बयान जारी किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देराम चरण के पिता एवं जाने-माने अभिनेता चिरंजीवी ने सोमवार को सोशल मीडिया इसकी सूचना दी।चिरंजीवी ने लिखा- श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से...हम यह खबर साझा कर काफी खुश हैं कि उपासना और राम जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।

हैदराबादः फिल्म ‘आरआरआर’ के अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी एवं उद्यमी उपासना कोनिडेला जल्द अपनी पहली संतान का स्वागत करेंगे। राम चरण के पिता एवं जाने-माने अभिनेता चिरंजीवी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर यह खबर साझा की।

उन्होंने लिखा, ‘‘ श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से...हम यह खबर साझा कर काफी खुश हैं कि उपासना और राम जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।’’ इस बयान पर चिरंजीवी, सुरेखा कोनिडेला, शोभना और अनिल कामिनेनी के हस्ताक्षर हैं। राम चरण (37) और उपासना (33) 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। दंपति ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया खातों पर भी यह बयान जारी किया है। 

राम चरण की फिल्म आरआरआर बहुत बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म को देशभर सहित बाहरी देशों में भी काफी पसंद किया गया। ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ खड़े होने का फैसला करने वाले दो वास्तविक जीवन के क्रांतिकारियों से प्रेरित, आरआरआर में जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, श्रिया सरन और आलिया भट्ट भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। 

आरआरआर अब अगले साल ऑस्कर ट्रॉफी पर नजर गड़ाए हुए है, क्योंकि राजामौली हाल ही में इसके लिए फिल्म का प्रचार करने के लिए अमेरिकी दौरे पर गए हैं। वहीं बात करें राम चरण तेजा की तो वर्तमान में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ RC15 के वर्किंग टाइटल के साथ अपनी अगली परियोजना की शूटिंग कर रहे हैं।

टॅग्स :राम चरणसाउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!