लाइव न्यूज़ :

Rakul Preet-Jackky Bhagnani Wedding: सिंधी और सिख रीति-रिवाजों से दो बार शादी करेंगे जैकी-रकुल, जानें कब होंगे फेरे

By अंजली चौहान | Updated: February 21, 2024 11:28 IST

Rakul Preet-Jackky Bhagnani Wedding- रकुल प्रीत और जैकी भगनानी आज 21 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। फेरा दोपहर 3 बजे के बाद आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में होगा।

Open in App
ठळक मुद्देरकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी 21 फरवरी को गोवा में होगी।वे दोपहर 3.30 बजे के बाद फेरा लेंगेसमारोह के बाद जोड़ा शादी की तस्वीरें पोस्ट करेगा।

Rakul Preet-Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी की शादी को लेकर पूरा बी-टाउन व्यस्त है। कपल गोवा में भव्य समारोह के जरिए अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए तैयार है। आज ये दोनों सितारे शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके फेरे दोपहर में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा में होंगे और समारोह के तुरंत बाद जोड़े शादी की तस्वीरें पोस्ट करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल प्रीत और जैकी की शादी दो समारोहों में होगी। रिपोर्ट के अनुसार, रकुल की 'चूड़ा' की रस्म सुबह के लिए निर्धारित है। फिर जोड़ा आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा में दोपहर 3.30 बजे के बाद 'साथ फेरे' लेगा। 

रकुल और जैकी दो शादियां करेंगे

गौरतलब है कि कपल दो शादियां करेगा जो कि दो अलग परंपरा में है। एक आनंद कारज और एक सिंधी शैली का समारोह है। शादी के बाद, नवविवाहित जोड़ा सभी मेहमानों के लिए एक पार्टी की मेजबानी करेगा। करीबी दोस्त और परिवार इस खुशी के मौके का जश्न मनाने में जोड़े के साथ शामिल होंगे।

रकुल प्रीत और जैकी के प्री-वेडिंग फंक्शन

रकुल और जैकी के शुभ विवाह से पहले शादी से जुड़ी सभी रस्में की जा रही है। 20 फरवरी को रकुल और जैकी की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। संगीत समारोह में कपल के दोस्तों ने खूब मस्ती और डांस किया। संगीत में, अभिनेता वरुण धवन ने कथित तौर पर कुली नंबर 1 से हुस्न है सुहाना पर नृत्य किया, जबकि शिल्पा शेट्टी ने भी संगीत में प्रदर्शन किया।

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की शादी को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं और उम्मीद है कि कपल शादी के बाद तस्वीरें साझा करना शुरू कर देगा। फिलहाल कपल ने किसी भी तरह की फोटोज शेयर नहीं की है और फैन्स बेसब्री से उनके शादी समारोह की फोटो देखने का इंतजार कर रहा है। 

टॅग्स :रकुल प्रीत सिंहवेडिंगगोवाहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई