लाइव न्यूज़ :

Rakul-Jackky Wedding: रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी का जिम्मा संभालेंगे आलिया-रणबीर के सिक्योरिटी एक्सपर्ट! गोवा में होगी लग्जरियस वेडिंग

By अंजली चौहान | Updated: February 18, 2024 08:51 IST

गोवा में जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की आगामी शादी के लिए उत्साह बढ़ रहा है

Open in App

Rakul-Jackky Wedding: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में काम कर चुकी मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही है। रकुल प्रीत और जैकी भगनानी गोवा में ग्रेंड वेडिंग करने वाले हैं जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। शादी की तैयारियों जोरो-शोरो पर हैं इस बीच खबर है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को बेहतर तरीके से कराने के लिए उन्होंने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में आए सिक्योरिटी एक्सपर्ट की मदद ली है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, कपल को हाई सिक्योरिटी देने के लिए यूसुफ इब्राहिम को काम पर रखा है, जो सेलिब्रिटी हलकों में सुरक्षा कर्मियों की 'वन-मैन आर्मी' के रूप में प्रसिद्ध है। यूसुफ ने पहले बॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी शादियों की सुरक्षा की है, जिनमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, वरुण धवन और नताशा दलाल के साथ-साथ शाहिद कपूर और मीरा राजपूत आदि शामिल हैं।

शनिवार शाम जैसे ही रकुल और जैकी गोवा के लिए रवाना हुए, यूसुफ को मुंबई हवाई अड्डे पर रकुल के साथ घूमते देखा गया। हाई-प्रोफाइल शादियों के प्रबंधन की चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर यूसुफ ने ईटाइम्स को बताया, "अगर हम इसकी सटीक योजना बनाते हैं और ठीक से क्रियान्वित करते हैं तो यह कठिन नहीं है।" उन्होंने यह भी कहा कि गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखना हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

युसुफ ने प्रोटोकॉल के बारे में बात करते हुए कहा कि वे प्यार और सम्मान के साथ आमंत्रित अतिथि हैं... इसलिए वे जो करना चाहते हैं उसे करने के लिए उन्हें खुली छूट है। 

बता दें कि गोवा में अपनी शादी से पहले रकुल और जैकी को सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया। इसके बाद यह जोड़ा अपने परिवार के सदस्यों के साथ शनिवार शाम को गोवा के लिए रवाना हो गया। वे अब गोवा आ गए हैं।

रकुल और जैकी की शादी इको-फ्रेंडली होगी। 19 फरवरी से शुरू होने वाला तीन दिवसीय कार्यक्रम और 21 फरवरी को उनकी शादी का समापन होगा। सूत्रों के अनुसार, यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधने के तुरंत बाद काम फिर से शुरू कर देगा और पूर्व कार्य प्रतिबद्धताओं के कारण अपने हनीमून में देरी करेगा।

टॅग्स :रकुल प्रीत सिंहबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्रीवेडिंगगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई