लाइव न्यूज़ :

"शादी तब तक करती रहूंगी, जब तक सही पार्टनर नहीं मिल जाता", राखी सावंत ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 29, 2023 11:27 IST

बॉलीवुड की बोल्ड अदाकार राखी सावंत ने ऐलान किया है कि वो तब तक शादी करती रहेंगी, जब तक उनका मन पसंद जीवनसाथी नहीं मिल जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देराखी सावंत ने कहा कि वो शादी करती रहेंगी, जब तक कि मन पसंद जीवनसाथी नहीं मिल जाता राखी ने कहा कि वह जीवन में कभी असफल नहीं होना चाहती हैंउन्होंने कहा कि हॉलीवुड जाकर देखो लोगों की 10-10 शादियां हो जाती हैं

मुंबई: बॉलीवुड की बोल्ड अदाकार राखी सावंत ने ऐलान किया है कि वो तब तक शादी करती रहेंगी, जब तक उनका मन पसंद जीवनसाथी नहीं मिल जाता है। अपनी शोख हरकतों और बेबाक बयानों से मीडिया की सुर्खियां में छायी रहने वाली राखी ने कहा कि वह जीवन में कभी असफल नहीं होना चाहती हैं।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार इसी साल अपने पूर्व पति आदिल खान से अलग होने के बाद राखी एक बार फिर अपने नया लाइफ पार्टनर तलाश रही हैं। वैसे राखी और आदिल के बीच हुआ टकराव और अलगाव भी खासा चर्चा में रहा क्योंकि राखी सावंत ने आदिल पर उनसे बड़ी रकम वसूलने का आरोप लगाया था।

राखी सावंत ने कोर्ट से अपील की कि वो उसे जल्द से जल्द आदिल से तलाक दें ताकि वह दूसरी शादी की प्लानिंग शुरू करें। उन्होंने कहा कि वो तब तक शादी करती रहेंगी, जब तक उन्हें एक सही जीवन साथी नहीं मिल जाता है।

राखी सावंत ने अपने पूर्व पति आदिल खान के बारे में बात की और अदालत से अपील की कि वो आदिल द्वारा लिये गये उनके पैसे वापस दिलाए। उन्होंने फिल्मीज्ञान से बात करते हुए कहा, "मैं अपनी उंगलियां क्रॉस कर रही हूं कि कोर्ट आदिल से मेरे पैसे वापस दिला दे और मुझे उससे तलाक मिल जाए ताकि मैं दोबारा जल्द ही किसी अच्छे लड़के से शादी करके अपनी नई जिंदगी बसा सकूं।"

राखी सावंत ने कहा, "मैं इस बात का ऐलान करती हूं कि मैं तब तक शादी करती रहूंगी, जब तक कि मेरी जिंदगी में वो लाइफ पार्टनर नहीं मिल जाता, जिसकी मुझे तलाश है।"

उन्होंने आगे कहा, "जब तक मेरी जिंदगी है, मैं हमेशा प्यार करती रहूंगी क्योंकि मेरे पास यही एक ही लाइफ है। मर जाने के बाद दूसरी कोई लाइफ नहीं रहेगी। हॉलीवुड में जाके देखो लोगों की 10-10 शादियां हो जाती हैं। वहां लड़कियां इतने बॉयफ्रेंड रखते हैं, उनके इतने रिश्ते होते हैं। वहां तो उन्हें कोई कुछ नहीं कहता। सारी लक्ष्मण रेखाये केवल हिंदुस्तान में ही हैं।"

मालूम हो कि आदिल खान से अपने शादी के रिश्ते को खत्म करने की घोषणा करने के कुछ ही हफ्ते बाद राखी सावंत ने अपने पूर्व पति के खिलाफ कथित घरेलू हिंसा के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई। एक्ट्रेस ने आदिल पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया । जिसके कारण आदिल को कई दिनों तक पुलिस हिरासत में रहना पड़ा था।

टॅग्स :राखी सावंतबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!