लाइव न्यूज़ :

राखी सावंत पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! आदिल खान का दावा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

By अंजली चौहान | Updated: April 23, 2024 08:58 IST

Rakhi Sawant के खिलाफ आदिल दुर्रानी ने दावा किया कि वह गिरफ्तार होने वाली है।

Open in App

नई दिल्ली: कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत अपने मजाकियां अंदाज से हर बार फैन्स का मनोरंजन करती हैं। राखी सावंत शोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और एक्ट्रेस अपने फैन्स के लिए कुछ न कुछ हमेशा मजेदार करती रहती हैं। मगर इस बार राखी के फैन्स के लिए एक दुखद खबर है क्योंकि राखी सावंत किसी बड़ी मुसीबत में फंसती नजर आ रही है। दरअसल, राखी के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी ने बड़ा दावा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में आदिल ने दावा किया कि राखी सावंत जल्द गिरफ्तार होकर जेल जा सकती हैं।

आदिल का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने राखी सावंत की जमानत याचिका खारिज कर दी है। साथ ही उन्हें चार सप्ताह में मुंबई अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने को कहा। कथित तौर पर, अदालत ने राखी से कहा कि उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई उनके आत्मसमर्पण करने के बाद ही की जाएगी। हालांकि, कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी फिलहाल दुबई में हैं।

आदिल ने भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा, "इसका साफ मतलब है कि मियां बता दूं कि आपको जेल जाना पड़ेगा उसके बाद जमानत मिलेगी।"

जानकारी के अनुसार, इसी साल मार्च में आदिल खान दुर्रानी ने दावा किया था कि राखी पिछले चार महीने से दुबई में हैं। वह बॉलीवुड बबल से बात कर रहे थे जब उन्होंने तर्क दिया कि उन्होंने राखी के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की हैं और दावा किया है कि जब भी वह भारत लौटेंगी तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आदिल ने कहा, "बहुत सारी एफआईआर दर्ज है मैंने राखी के खिलाफ। वह दुबई में क्यों है, तुम्हें पता है? क्योंकि उसके ऊपर जो हमने केस किया है उसकी वजह से उसको जमानत नहीं मिल रही है। वह पिछले साढ़े चार महीने से भारत से फरार है इसलिए वह दुबई में है।"

राखी के पूर्व पति ने कहा, "अगर वह भारत आती है तो अगले 2 घंटों में सलाखों के पीछे होगी। मजिस्ट्रेट के रूप में उन्हें जमानत नहीं मिल पा रही है, 67 ए का एफआईआर जो हमने किया है मजिस्ट्रेट, सेशन और हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन भी किया है लेकिन अभी तक उनकी अर्जी दाखिल नहीं हुई है।''

बता दें कि राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी पहले पति-पत्नी थे। आदिल की पहली शादी राखी के साथ हुई थी। हालाँकि, पिछले साल बिग बॉस फेम द्वारा उन पर कई आरोप लगाए जाने और विवाहेतर संबंधों में शामिल होने का आरोप लगाए जाने के बाद वे अलग हो गए। हालांकि, आदिल बड़ी मुसीबत में फंस गए जब उन्हें राखी के घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। करीब पांच महीने जेल में रहने के बाद आदिल खान जेल से रिहा हुआ। जेल से बाहर आने के बाद आदिल खान दुर्रानी ने बिग बॉस 12 फेम सोमी खान से शादी कर ली है।

टॅग्स :राखी सावंतबॉलीवुड अभिनेत्रीसुप्रीम कोर्टहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !