लाइव न्यूज़ :

16 साल बार पर्दे पर फिर से होगी जादू की वापसी, जल्द कृष 4 की होगी घोषणा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 22, 2020 13:44 IST

Rakesh Roshan Brings Back THIS Character राकेश कृष 4 में इस किरदार को वापस लाने पर विचार कर रहे हैं। इस आइडिया को लगभग लॉक कर दिया गया है। इसके पीछे एक ख़ास वजह भी है।

Open in App
ठळक मुद्देऋतिक रोशन बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में से हैंऋतिक की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में से हैं। ऋतिक की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 'कृष 4' (Krrish 4) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बॉलीवुड के गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई है। ऋतिक रोशन और राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने 'कृष 4' के लिए अपनी कमर कस ली है और जल्द ही दोनों इस फिल्म को शुरू कर सकते हैं। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार ऋतिक और राकेश फिल्म की कहानी पर तेजी से काम कर रहे हैं। इस बार फिल्म में फैंस को एक बार फिर से जादू नजर आने वाला है। फैंस के लिए ये बेहद खुशी की बात है।

 'कृष 4' के माध्यम से राकेश रोशन और ऋतिक रोशन जादू को धरती पर बुलाने वाले हैं। जादू को दर्शकों ने पहली बार 16 साल पहले देखा था और अब उनकी जादू से दोबारा मुलाकात होने वाली है।  ऐसे में मेकर्स इस बार कृष को जादू से मिलाएंगे, जिसने उसे ये शक्तियां दी हैं। ऋतिक रोशन ने भी इस आइडिया पर मुहर लगा दी है।

वैसे भी कृष 3 में रोहित मेहरा की डेथ हो चुकी है, लिहाज़ा जादू को फिर बुलाने का यह परफेक्ट समय होगा। जादू की वापसी को बड़े स्तर पर दिखाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में ये तय किया जा रहा है कि कैसे जादू को फिर से धरती पर वापस लाया जाएगा।

लॉकडाइन के  कारण मेकर्स का पास इन दिनों अच्छा खासा वक्त हैं तो राकेश इस वक्त में अपनी फिल्म पर ही काम कर रहे हैं। राकेश कृष 4 को हॉलीवुड स्टाइल में भी पेश कर सकते हैं।  अभी मेकर्स ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई भी ऐलान नहीं किया है। ऐसे में फिल्म के आधिकारिक ऐलान का फैंस को जमकर इंतजार रहने वाला है।

टॅग्स :ऋतिक रोशनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!