लाइव न्यूज़ :

राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश, स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, दिल्ली एम्स में 10 अगस्त से हैं भर्ती

By विनीत कुमार | Updated: August 25, 2022 12:37 IST

स्टैंडअप कॉमेडियन और कई फिल्मों में काम कर चुके राजू श्रीवास्तव को होश आ गया है। वे पिछले 15 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनके स्वास्थ्य में अच्छी सुधार की खबरें आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद होश आया है।राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में भी तेजी से सुधार हो रहा है, निजी सचिव गार्वित नारंग ने दी जानकारी।राजू श्रीवास्तव एक जिम में व्यायाम करते समय 10 अगस्त को अचानक बेहोश हो गए थे।

नई दिल्ली: कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को होश आ गया है। उनके निजी सचिव गार्वित नारंग ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त से दिल्ली के एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद होश आया है और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, 'एम्स दिल्ली के डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।'

राजू श्रीवास्तव एक जिम में व्यायाम करते समय 10 अगस्त को अचानक बेहोश हो गए थे। इससे पहले उनकी छाती में दर्द हुआ था। आननफानन में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। 

एंजियोप्लास्टी के बाद फैंस अच्छी खबर का कर रहे थे इंतजार

राजू श्रीवास्तव की 10 अगस्त को ही एंजियोप्लास्टी की गई थी। उन्हें इसके बाद से ही आईसीयू में जीवन रक्षा प्रणाली में रखा गया था। इस बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें भी सोशल मीडिया और अन्य माध्यम से उड़ी थी। हालांकि, दो दिन पहले ही राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने कहा था कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन बेहोश हैं।

इससे पहले राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने भी कहा था कि उनके पति ‘एक योद्धा (फाइटर) हैं और वह हम सबके बीच वापसी करेंगे।’ शिखा ने मीडिया और उनके प्रशंसकों से कहा था, ‘मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया अफवाह न फैलाएं। यह हमारे मनोबल को प्रभावित करता है।’

श्रीवास्तव 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे हैं। उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन के प्रतिभागियों में शामिल रहे। श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

टॅग्स :राजू श्रीवास्तवएम्सहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!