लाइव न्यूज़ :

मुझे अपने काम के लिए बिना गालियों के तालियां मिली है, ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर राजपाल यादव ने कही ये बात

By वैशाली कुमारी | Updated: August 29, 2021 18:28 IST

एक इंटरव्यू में एक्टर से ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि वह इस प्लेटफॅार्म पर खुद को फिट होते हुए नहीं देखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे राजपाल यादव फिल्मों में कॉमेडी रोल के लिए जाने जाते हैंराजपाल यादव  एक फिल्म के लिए 2-3 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं

मुंबई: मशहूर कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव बाॅलीवुड में अपनी काॅमेडी के कारण मशहूर हैं । हाल ही के एक इंटरव्यू में एक्टर से ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि वह इस प्लेटफॅार्म पर खुद को फिट होते हुए नहीं देखते हैं।

दरअसल राजपाल यादव ने लीडिंग लेडी को बताया कि, “ओटीटी का चलन काफी रफ्तार पकड़ चुका है, लेकिन मैं खुद को उस स्थान पर फिट नहीं देखता। इस प्लेटफॅार्म पर जिस तरह की वेब सीरीज आ रही है, मैं उससे अपने आप को रिलेट नहीं करता। मुझे पर्दे पर गालियां देना पसंद नहीं है, जो आजकल वेब सीरीज में काफी आम हो गया है। मुझे बिना गालियों के तालियां मिली है अपने काम के लिए।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जिसे मैं खुद अपने निजी जीवन में पसंद नहीं करता। । मैं स्क्रीन पर बदतमीजी करके अपना जीवन यापन नहीं करना चाहता था और शुक्र है, मुझे ऐसा नहीं करना पड़ा। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि दो दशक बाद भी लोग मुझे देखकर बोर नहीं हो रहे हैं। मैं अपने फैंस को पूरी तरह से क्रेडिट  देता हूं कि उन्होंने मेरे अंदर के अभिनेता को जिंदा रखा।”

आपको बता दें कि, राजपाल यादव  फिल्मों में कॉमेडी रोल के लिए जाने जाते हैं। भूल भुलैया, वक्त, मैं मेरी पत्नी और वो, गरम मसाला, शादी नंबर वन, खट्‌टा मीठा जैसी फिल्में से उन्होंन दर्शकों को खूब हंसाया है। एक्टर राजपाल यादव को आखिरी बार शिल्पा शेट्टी और मिजान जाफरी की फिल्म 'हंगामा 2' में देखा गया था।

बता दें कि राजपाल यादव  एक फिल्म के लिए 2-3 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं और साथ ही फिल्म के प्रॉफिट में भी उनका हिस्सा रहता है। ऐड के लिए एक्टर 1 करोड़ रुपए वसूलते हैं। 

टॅग्स :राजपाल यादवबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!