मुंबई, 21 अप्रैल: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से दीवाना करने को तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म की डेट ऐलान कर दिया गया है। रजनीकांत की फिल्म काला की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।
फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष ने किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये जानकारी शेयर की है। ये फिल्म 7 जून को दुनियाभर के सिनेमाघर में अलग अलग भाषाओं में रिलीज होगी। पहले रजनीकांत की ये फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रोडक्शन से जुड़े कुछ कामों और तमिल फिल्म इंडस्ट्री की हड़ताल की वजह से रिलीज टाल दी गई थी।
जिसके बाद रिलीज डेट का ऐलान तब किया गया जब एक दिन पहले ही मद्रास हाई कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें फिल्म ‘काला’ के खिलाफ कहानी चोरी करने के आरोप लगाए गए थे। याजिका को कोर्ट ने उस समय खारिज कर दिया था।
जिसके बाद फिल्म अब पर्दे पर रिलीज होगी। ऐसे में अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद से फैंस में खासा उत्साह है। इस फिल्म में रजनीकांत एक गैंगस्टर बने हैं। उनके साथ बॉलीवुड हिरोइन हुमा कुरैशी और एक्टर नाना पाटेकर नजर आएंगे।