लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी, 'जुम्मा चुम्मा' पर डांस करते वीडियो वायरल, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 16, 2021 17:38 IST

Rajkummar Rao-Patralekhaa wedding: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी साझा कीं।प्रियंका चोपड़ा जोनास, तापसी पन्नू ने इस जोड़े को बधाई दी।पत्रलेखा ने डिजाइनर की लाल साड़ी पहनी थीं।

Rajkummar Rao-Patralekhaa wedding: एक दशक से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध गए। दोनों लवबर्ड्स ने सोमवार को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधे और अपनी पहली शादी की तस्वीरों को दिल खोलकर कैप्शन के साथ साझा किया।

उनके वायरल सगाई वीडियो से लेकर शादी की तस्वीरों तक, मिस्टर एंड मिसेज राव ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वहीं इस जोड़े का 'जुम्मा चुम्मा' पर डांस करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में अब शादीशुदा जोड़े को दिल खोलकर डांस करते देखा जा सकता है।

अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा एक दशक से ज्यादा लंबे संबंध के बाद सोमवार को विवाह के बंधन में बंध गए। दोनों ने कहा कि जीवन के इस सफर में एक-दूसरे का साथ पाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इसी शनिवार को सगाई करने के बाद दोनों ने न्यू चंडीगढ़ के ‘द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिसॉर्ट’ में बेहद निजी समारोह में शादी कर ली।

विवाह में राव ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ क्रीम रंग का कुर्ता और बंद गले का जैकेट पहना था जबकि पत्रलेखा ने लाल रंग का लहंगा पहना था। राव ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं।

उन्होंने लिखा है, ‘‘अंतत: 11 साल के प्रेम, रोमांस, दोस्ती और मजे के बाद आज मेरा उससे विवाह हुआ, जो मेरी सबकुछ है, मेरी हमसफर और मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। आज मेरे लिए पत्रलेखा का पति कहलाने से ज्यादा बड़ी खुशी और कोई नहीं है। आज से हमेशा-हमेशा के लिए.....’’ पत्रलेखा ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शादी की तस्वीरें साझा की हैं। 

टॅग्स :राजकुमार रावबॉलीवुड इंस्टा तड़काइंस्टाग्राममुंबईकोलकाताचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस