लाइव न्यूज़ :

Ludo first look: राजकुमार राव की फिल्म 'लूडो' का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस एक्साइटेड

By अमित कुमार | Updated: July 16, 2020 11:31 IST

फिल्म लूडो का एक सीन शेयर करते हुए राजकुमार ने सोशल मीडिया के जरिए नेटफ्लिक्स पर इसकी रिलीज की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी।राजकुमार राव ने फिल्म का पहला लुक शेयर करते हुए बताया कि इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

कोरोना वायरस के कारण सिनेमाघर बंद है। ऐसे में फिल्मों ऑनलाइ प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा रही है। उर्वशी रौतेला की फिल्म वर्जिन भानुप्रिया आज जी 5 पर रिलीज की जाएगी। इस बीच बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने भी अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। राजकुमार राव ने फिल्म का पहला लुक शेयर करते हुए बताया कि इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। 

गुरुवार को राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी। इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा फातिमा सना शेख,  अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, पकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी नजर आने वाले हैं। अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी फिल्म लूडो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि, फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है। 

लूडो के अलावा इस फिल्म में काम कर रहे राजकुमार राव

वहीं राजकुमार राव की नई फिल्म की घोषणा हो गई है। वह अब तेलुगू सुपरहिट फिल्म 'हिट' (एचआईटी अर्थात होमिसाइड इंटरवेंशन टीम) में नजर आएंगे। यह एक पुलिस अफसर की कहानी है जिसे एक लापता महिला को खोजना है। फिल्म का निर्देशन तेलुगू वर्जन के डायरेक्टर डॉ. शैलेश कोलानु ही करेंगे। 

पुलिस अफसर की जिंदगी पर आधारित होगी उनकी फिल्म 'हिट'

इस फिल्म में एक पुलिस अफसर की जिंदगी के कई पहलू देखने को मिलेंगे। फिल्म का हिस्सा बनने पर राजकुमार ने कहा, ''जब मैंने इस फिल्म को देखा तो तुरंत हां कर दी। यह एक आकर्षक कहानी है, जो आज के माहौल से मेल खाती है। बतौर एक्टर मैं हमेशा ऐसे किरदार की तलाश में रहता हूं, जिन तक मैं अभी पहुंच नहीं सका हूं। 'हिट' मुझे ऐसा करने का मौका देती है।'' 

टॅग्स :राजकुमार रावबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!