लाइव न्यूज़ :

राजकुमार हिरानी ने किया खुलासा, आमिर खान को किया था इस रोल के लिए ऑफर!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 19, 2018 14:21 IST

फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर, परेश रावल और मनीषा कोइराला के अलावा अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, विकी कौशल जैसे स्टार्स हैं।

Open in App

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'संजू' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक है। फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। अब जब कि फिल्म रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी है राजकुमार हिरानी ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

हिरानी ने बताया कि सुनील दत्त जैसे दिग्गज अभिनेता के रोल में फिट बैठने वाले एक्टर को ढूंढना इतना आसान नहीं था। काफी कोशिशों के बाद मेकर्स के सामने सिर्फ एक नाम आया और वो थे अभिनेता आमिर खान। जो इस रोल में बिलकुल फिट दिखाई दे रहे थे। लेकिन 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने यह कहकर इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया कि वह फिल्म 'दंगल' के फौरन बाद एक और फिल्म में बूढ़े व्यक्ति का किरदार को नहीं निभाना चाहते। इसके साथ ही आमिर खान ने अपनी इच्छा जाहिर की थी कि वह फिल्म में लीड रोल निभाना चाहते हैं।

हिरानी ने अपने एक बयान में कहा, मुझे सुनील दत्त के किरदार में बिलकुल फिट बैठने वाले एक्टर की तलाश थी जिसके लिए हमें बहुत संघर्ष करना पड़ा। हमने कईयो को आजमाया।  मेरे मन में ऐसा भी ख्याल आया कि संजय दत्त खुद सुनील दत्त का किरदार निभाए' लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि यह बकवास आइडिया है। 

इन सबके बाद हमारे दिमाग में सिर्फ परेश रावल जी का नाम आया। हमने उनसे कहा कि आप सुनील दत्त के किरदार को निभाएं और उनके किरदार में ढलने की कोशिश करें। 

बता दें कि फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर, परेश रावल और मनीषा कोइराला के अलावा अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, विकी कौशल जैसे स्टार्स हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट हिरानी ने खुद लिखी है।  

टॅग्स :संजुआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार