लाइव न्यूज़ :

सुनील ग्रोवर की भी होगी 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी? राजीव ठाकुर ने दिए संकेत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 28, 2023 20:11 IST

सुनील ग्रोवर के लोकप्रिय चरित्र 'गुत्थी' और 'डॉ मशहूर गुलाटी' 'द कपिल शर्मा शो' पर बेहद लोकप्रिय हुए थे। बाद में कपिल शर्मा के साथ कुछ विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील ग्रोवर अब किसी भी कॉमेडी शो का हिस्सा नहीं हैं'यूनाइटेड कच्चे' में नजर आ रहे हैं सुनील ग्रोवर'द कपिल शर्मा शो' में वापसी की है चर्चा

नई दिल्ली: 'द कपिल शर्मा शो' में कृष्णा अभिषेक की वापसी हो चुकी है। अब संकेत मिले हैं कि शो में सुनील ग्रोवर की वापसी भी हो सकती है।  सुनील ग्रोवर के लोकप्रिय चरित्र गुत्थी और डॉ मशहूर गुलाटी द कपिल शर्मा शो पर बेहद लोकप्रिय हुए थे। बाद में कपिल शर्मा के साथ कुछ विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था। अब कार्यक्रम के हालिया एपिसोड में कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर के बीच हुई मजाकिया बातचीत में इस बात के संकेत मिले कि सुनील ग्रोवर भी फिर से शो का हिस्सा हो सकते हैं।

हाल ही में जारी एक प्रोमो में कपिल शर्मा कृष्णा से कहते हैं, “सपना तू आ गई! सच में बड़ा अच्छा लग रहा है।” जवाब देते हुए कृष्णा ने कहा, धन्यवाद कप्पू। तेरे को मालुम है कप्पू, ये सीजन आने का ही है। बाद में कृष्णा राजीव ठाकुर, जिन्होंने शो में चंदन प्रभाकर की जगह ली थी, को देखते हैं और कहते हैं, "धीरे-धीरे सारे पुराने लोग वापस आने वाले हैं।"

राजीव ने परोक्ष रूप से सुनील ग्रोवर का जिक्र करते हुए कृष्णा को जवाब देते हुए कहा, "ज्यादा खुश मत हो, ज्यादा पुराने वाले आ गये ना तो तू भी जाएगी।" साफ था कि ठाकुर का इशारा सुनील ग्रोवर की तरफ था। इस प्रोमो के सामने आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि संभव है शो में उनकी भी वापसी हो सकती है।

बता दें कि हास्य कलाकार और अभिनेता सुनील ग्रोवर को टीवी पर किसी कार्यक्रम का हिस्सा बने 6 साल हो गए हैं। द कपिल शर्मा शो में उनके द्वारा निभाया गया गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ मशाहूर गुलाटी का किरदार आज भी लोगों के जेहन से नहीं उतरा है। हालांकि सुनील ग्रोवर अब किसी भी कॉमेडी शो का हिस्सा नहीं हैं। सुनील ग्रोवर आने वाले समय में शाहरूख खान की फिल्म जवान में दिखाई देंगे।

 सुनील ग्रोवर इस समय अपने आगामी वेब शो पर काम कर रहे हैं।  मानव शाह द्वारा निर्देशित, 8-एपिसोड की वेब श्रृंखला का नाम 'यूनाइटेड कच्चे' है।  यूनाइटेड किंगडम में शूट की गई इस वेब सीरीज की कहानी लंदन में अप्रवासियों के चुनौतीपूर्ण जीवन के इर्द-गिर्द रची गई है। वेब सीरीज में सुनील ग्रोवर के अलावा सतीश शाह, सपना पब्बी, निखिल विजय, मनु ऋषि चड्ढा, नयनी दीक्षित और नीलू कोहली महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ये वेब सीरीज जी-5 पर देखी जा सकती है।

टॅग्स :कपिल शर्माSony Entertainment Televisionहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!