लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत का 69वां जन्मदिन, फैंस ने किया कहीं पूजा-अर्चना तो कहीं भोज का आयोजन

By भाषा | Updated: December 12, 2019 16:52 IST

रजनीकांत आखिरी बार फिल्म ‘पेट्टा’ में नजर आए थे और इन दिनों वह फिल्म ‘दरबार’ की शूटिंग में मसरूफ हैं। फिल्म जगत के साथ ही राजनीति क्षेत्र की हस्तियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी

Open in App
ठळक मुद्दे‘थलाइवा’ के नाम से पहचाने जाने वाले तमिल सुपरस्टार रजनीकांत का आज गुरुवार को 69वां जन्मदिन है सुबह से ही प्रशंसकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।

‘थलाइवा’ के नाम से पहचाने जाने वाले तमिल सुपरस्टार रजनीकांत का आज गुरुवार को 69वां जन्मदिन है और सुबह से ही प्रशंसकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। प्रशंसकों ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर उनका जन्मदिन मनाया और राज्यभर में कई जगह सामुदायिक भोज का आयोजन भी किया गया। रजनीकांत आखिरी बार फिल्म ‘पेट्टा’ में नजर आए थे और इन दिनों वह फिल्म ‘दरबार’ की शूटिंग में मसरूफ हैं।

फिल्म जगत के साथ ही राजनीति क्षेत्र की हस्तियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। द्रमुख प्रमुख एम. के. स्टालिन ने कहा, ‘‘ दिल से मेरे प्रिय मित्र को आज उनके जन्मदिन पर बधाई देता हूं। मैं आपके लिए दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हूं।’’

ट्विटर पर उनके प्रशंसकों की बधाईयों का आलम यह रहा कि हैशटैग के साथ ‘थलाईवा’ सुपरस्टार रजनी को जन्मदिन मुबारक’ और ‘रजनीकांत जन्मदिन मुबारक’ ट्रेन्ड कर रहा था। अभिनेता एवं राजनेता और उनके पुराने दोस्त कमल हासन ने कहा, ‘‘ प्रिय मित्र, मैं आपके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं । सफलता यूं ही आपके कदम चूमती रहे।’’ निर्देशक मुरूगदास ने कहा, ‘‘ जन्मदिन मुबारक हो थलाइवर रजनीकांत सर।

मैं आपके लिए सफलता, स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं। आप प्रेरणा के सतत स्रोत हैं। मैं आपकी बेहतरीन जिंदगी का छोटा सा हिस्सा बन खुश हूं।’’ फिल्म ‘दरबार’ में रजनीकांत के साथ नजर आने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘ थलाइवा जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके साथ ‘दरबार’ में काम करना मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है और आपसे सीखा नम्रता, अनुशासन और सादगी का पाठ जीवन भर मेरे साथ रहेगा। भगवान आपको प्यार, अच्छा स्वास्थ्य और खुशी दे।’

टॅग्स :रजनीकांतबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस