लाइव न्यूज़ :

'रजनीकांत को हुआ कोरोना' लिखकर ट्रोल हुआ बॉलीवुड एक्टर, फैंस से मांगनी पड़ी माफी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2020 10:48 IST

बता दें कि रोहित रॉय टेलीविजन का एक जाना- माना नाम हैं। उन्होंने देश में निकला होगा चांद और स्वाभिमान जैसे धारावाहिकों में काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरोहित ने शूटआउट एट लोखंडवाला, काबिल जैसी फिल्मों में काम किया है रोहित को हाल ही में रजनीकांत पर कमेंट करना महंगा पड़ गया है

अभिनेता रोहित रॉय फैंस के बीच एक खास पहचान बना चुके हैं। हाल ही में रोहित ने कुछ ऐसा किया कि उनको माफी मांगने पड़ी है। दरअसल रोहित को सुपरस्टार रजनीकांत पर मजाक करना काफी महंगा पड़ गया है।उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें लिखा था कि रजनीकांत को कोरोना हो गया। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स रोहित रॉय पर भड़क गए। मामला इतना बढ़ गया कि रोहित को माफी मांगनी पड़ी।

रोहित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया था। इसमें लिखा था कि 'रजनीकांत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अब कोरोना को क्वारंटीन कर दिया गया है।' इसके साथ ही रोहित ने कैप्शन में लिखा,'आइए, कोरोना की ऐसी की तैसी कर दें। जब काम पर लौटें तो सुरक्षित रहें। अपने मास्क पहनकर रखिए और दिन में कई बार जितना संभव हो सके उतनी बार हाथ धोते रहें। वायरस हम पर तब तक हमला नहीं कर सकता, जब तक हम करने नहीं देंगे।' इस जोक को लिखने के बाद रजनीकांत के फैंस रोहित पर बरस पड़े और उनकी क्लास लगा दी। किसी ने लिखा शर्म करो रोहित तो कोई बोला ये मजाक बहुत भद्दा है। वहीं एक फैन ने लिखा कि हमारे यहां रजनीकांत की पूजा की जाती है। और वो रजनीकांत को कोरोना होने की बात सोच भी नहीं सकते। 

मामला बढ़ता देख रोहित ने इस पर माफी मांगी। रोहित ने लिखा कि दोस्तों शांत हो जाइए। इतने रूखे मत बनिए। यह सिर्फ एक चुटकुला, एक मजाक है। और माफ करना, मुझे नहीं लगता कि यह बुरी नीयत से किया गया है। यह बिलकुल रजनी सर वाला जोक है और मेरा इरादा आप लोगों को हंसाने का था। कुछ कहने से पहले नीयत को समझिए। कम से कम मैंने आप लोगों को चोट पहुंचाने के लिए मजाक नहीं किया, जैसे कि आप लोग जानबूझकर मुझे चोट पहुंचाने के लिए संदेश लिख रहे हैं।

 

टॅग्स :रजनीकांतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच