लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत की नई फिल्म 'काला' इंटरनेट पर हुई लीक, सिंगापुर से एक आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 7, 2018 19:29 IST

Kaala में मुख्य भूमिका में सुपरस्टार रजनीकांत और नाना पाटकर हैं। फिल्म का निर्देशन पा रंजीत ने किया है।

Open in App

पाइरेटेड फिल्मों के लिए कुख्यात वेबसाइट तमिलरॉकर्स ने सुपरस्टार रजनीकांत की गुरुवार (सात जून) को रिलीज हुई फिल्म काला इंटरनेट पर लीक कर दी। द न्यूज मिनट की रिपोर्ट के अनुसार वेबसाइट ने गुरुवार को सुबह 5.28 मिनट पर फिल्म की पाइरेटेड कॉपी अपनी वेबसाइट पर रिलीज कर दी थी। फिल्म गुरुवार को ही रिलीज हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सुपरस्टार रजनीकांत और नाना पाटकर हैं। फिल्म का निर्देशन पा रंजीत ने किया है। फिल्म की पाइरेटेड कॉपी के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किये जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पाइरेसी वेबसाइट ने फिल्म की हाई डिफिनिशन (एचडी) कॉपी अपलोड कर दी थी। 

काला के लीक होते ही ट्विटर पर रजनीकांत के फैंस ने इस पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी। तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (नदीगर संगम) के अध्यक्ष विशाल ने तुरंत ही दोषी को सजा दिलाए जाने की मांग की।  तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स की कोशिश के बाद ही पाइरेसी लिंक बंद कराया जा सका। बाद में विशाल ने ट्वीट करके बताया कि सिंगापुर से एक व्यक्ति को रजनीकांत की काला को ऑनलाइन रिलीज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

काला रिव्यू: फिर से फैंस के बीच छाए रजनीकांत, एक्शन और डायलॉग का मिक्सर है 'काला'

इस व्यक्ति ने सिनेमाहॉल में बैठकर फेसबुक लाइव में फिल्म टेलीकॉस्ट कर दी थी। तमिलरॉकर्स दक्षिण भारतीय फिल्मों की पाइरेसी कॉपी अक्सर रिलीज करता है। इस वेबसाइट पर लाखों लोग हर रोज फिल्में डाउनलोड करते हैं। अभी तक ये जानकारी नहीं है कि इस वेबसाइट का संचालक कौन है। इससे पहले तमिलरॉकर्स बाहुबली और प्रेमम जैसी सुपरडुपर हिट फिल्मों की पाइरेसी कॉपी रिलीज करने की वजह से विवादों से घिर चुकी है। 

पा रंजीत की फिल्म काला मुंबई के माफिया करिकालन के जीवन पर आधारित है। फिल्म में रजनीकांत और नाना पाटेकर के अलावा हुमा कुरैशी और अंजली पाटिल भी अहम भूमिकाओं में हैं। समीक्षकों ने फिल्म को सकारात्मक रिव्यू दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- रजनीकांत की "काला" का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

काला के रिलीज को लेकर भी विवाद हो गया था। कर्नाटक में फिल्म की रिलीज का कुछ संगठनों ने विरोध किया था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा लेकिन सर्वोच्च अदालत ने काला पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कर्नाटक के संगठन रजनीकांत के कावेरी जल विवाद पर दिए गये बयान से नाराज हैं। रजनीकांत तमिलनाडु की राजनीति में उतरने की घोषणा कर चुके हैं। वो अपनी पार्टी बनाकर राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का इरादा जता चुके हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :रजनीकांततमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?