लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत की बेटी फिर करने जा रही हैं शादी, इस एक्टर की बनेंगी दुल्हनिया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 25, 2019 08:51 IST

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की तलाकशुदा बेटी सौंदर्या दूसरी बार शादी करने जा रही हैं.

Open in App

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की तलाकशुदा बेटी सौंदर्या दूसरी बार शादी करने जा रही हैं. वह एक्टर और बिजनेसमैन विशागन वनंगमुडी से शादी कर रही हैं. यह समारोह आगामी 11 फरवरी को चेन्नई के एक होटल में होगा.

गौरतलब है कि रजनीकांत की दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी का नाम ऐश्वर्या और छोटी का नाम सौंदर्या है. ऐश्वर्या ने साउथ के मशहूर एक्टर धनुष से शादी की है. सौंदर्या ने भी 2010 में बिजनेसमैन अश्विन कुमार शादी की थी. इस कपल को एक बेटा भी है जिसका नाम वेद है. सौंदर्या ने अश्विन कुमार से 2017 में ही कानूनी तौर पर डिवोर्स ले लिया है.

सौंदर्या फिल्म 'वीआईपी' को डायरेक्ट कर चुकी हैं, जबकि 'बाबा', 'शिवाजी' जैसी फिल्मों में ग्राफिक डिजाइनिंग का जिम्मा भी संभाल चुकी हैं. सौंदर्या ने अपने करियर की शुरु आत 1999 में फिल्म 'पदायप्पा' से बतौर ग्राफिक डिजाइनर की थी.

कई फिल्मों से बतौर ग्राफिक डिजाइनर जुड़ने के बाद वह फिल्म 'गोवा' (2010) से निर्माता के तौर पर जुड़ीं. रजनीकांत की फिल्म 'कोचाडियान' के जरिए उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा. सौंदर्या की बतौर डायरेक्टर फिल्म 'वीआईपी 2' साल 2017 में रिलीज हुई थी. इसमें उनके जीजा धनुष और काजोल अहम रोल में थे.

अब बात करते हैं सौंदर्या के होने वाले पति की. विशागन की भी यह दूसरी शादी है. उन्होंने इससे पहले एक मैगजीन एडिटर से शादी की थी. विशागन एक दवा कंपनी के मालिक होने के साथ एक्टर भी हैं. उनके भाई एसएस पोनमुडी तमिलनाडु की फेमस पॉलिटिकल पार्टी डीएमके के बड़े नेता हैं.

टॅग्स :रजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीरजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज, फैंस ने थिएटर के बाहर नाचकर जश्न मनाया, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीKP Chowdary Death: रजनीकांत की फिल्म के निर्माता केपी चौधरी ने की खुदखुशी, गोवा में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Rajinikanth: रजनीकांत को 74वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अभिनेता कमल हासन और विजय ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया