लाइव न्यूज़ :

राजामौली ने की 'दसरा' की तारीफ, एक्टर नानी ने कहा- ऑस्कर मिल गया

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: April 3, 2023 21:47 IST

दसरा का मतलब दशहरा होता है और ये एक गांव की कहानी है जहां लोग शराब पीना एक धार्मिक काम समझते हैं। बिना शराब के उनकी जिंदगी बेहाल है। व कोयले की खान में काम करते हैं और इसके लिए उन्हें लगता है कि शराब पीना जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजामौली ने किया 'दसरा' का रिव्यूकहा- श्रीकांत ओडेला ने एक दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी पेश की हैकहा- नानी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस दी है

नई दिल्ली: ऑस्कर विजोता फिल्म  'आरआरआर' के निर्देशक एसएस राजामौली अगर किसी फिल्म की तारीफ करें तो इससे जुड़े लोगों का खुश होना स्वाभाविक ही है। हाल ही में एसएस राजामौली अभिनेता नानी की हलिया रिलीज फिल्म 'दसरा' की तारीफ की और कहा कि नानी ने इस फिल्म में अब तक का सबसे बेहतरीन अभिनय किया है। एसएस राजामौली की तारीफ से गदगद अभिनेता नानी ने कहा कि उन्हें ऑस्कर मिल गया।

30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म दसरा की तारीफ में राजामौली ने कहा,  "असाधारण जमीन और अनगढ़ किरदारों के बीच, श्रीकांत ओडेला ने एक दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी पेश की है। नानी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस दी है। कीर्ति ने अपने रोल को बेहद सहजता से निभाया है। हर एक्टर की परफॉर्मेंस ध्यान आकर्षित करने वाली रही। सिनेमैटोग्राफी अव्वल दर्जे की है। बैकग्राउंड स्कोर उल्लेखनीय है। दसरा टीम को इस कामयाबी के लिए दिली शुभकामनाएं।"

राजामौली के इस ट्वीट से सातवें आसमान पर पहुंचे नानी ने जवाब में लिखा- "सर, यह हमारी दसरा टीम के लिए ऑस्कर है।" बता दें कि सिनामेघरों में जमकर पैसे कमा रही इस फिल्म ने अब तक 87 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। 

रामनवमी के मौके पर अजय देवगन की ‘भोला’ और ‘दसरा’ एक साथ रिलीज हुई थीं। नानी और कीर्ति सुरेश की फिल्म 'दसरा' अजय देवगन की ‘भोला’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ते हुए नजर आ रही है।  दसरा का मतलब दशहरा होता है और ये एक गांव की कहानी है जहां लोग शराब पीना एक धार्मिक काम समझते हैं। बिना शराब के उनकी जिंदगी बेहाल है। व कोयले की खान में काम करते हैं और इसके लिए उन्हें लगता है कि शराब पीना जरूरी है। उसी गांव में तीन दोस्त रहते हैं धरनी, सूरी और वेनेला। धरनी और सूरी दोनों वेनेला से प्यार करते हैं।  गांव में दो गुटों के बीच राजनीति भी हो रही है। इस वजह से इन तीनों की जिंदगी कैसे बदलती है, औरधरनी  को कैसे अपना प्यार हासिल होता है, यही फिल्म की कहानी है। आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 8 रेटिंग मिली है। फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है. इसका म्यूजिक संतोष नारायणन ने दिया है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारएसएस राजामौलीऑस्कर अवार्डअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!