लाइव न्यूज़ :

एग्जिट गेट पर आवारा कुत्ते, जमीन पर बैठकर फॉर्म भरना पड़ रहा; दिल्ली एयरपोर्ट पर असुविधा पर भड़के राजामौली

By अनिल शर्मा | Updated: July 2, 2021 16:46 IST

दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी को टैग करते हुए बाहुबली निर्देशक ने लिखा-  लुफ्थानासा की फ्लाइट से दोपहर 1 बजे पहुंचा। आरटी पीसीआर टेस्ट के फॉर्म भरने के लिए दिए गए थे। सभी यात्री फर्श पर बैठे हैं या फॉर्म भरने के लिए दीवारों के सहारे खड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबाहुबली के निर्देशक राजामौली ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हो रही असुविधा पर नाराजगी जाहिर की हैउन्होंने इसकी दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारियों से शिकायत की हैराजामौली ने ट्वीट कर शिकायत की जिसपर दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से जवाब आया है

बाहुबली के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुविधाओं के अभाव पर नाराजगी जताई है। इस बाबत राजामौली ने ट्वीट भी किया है। राजमौली ने कहा कि यात्री जमीन पर बैठकर या दीवार के सहारे आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए फॉर्म भर रहे हैं। इस बाबत दिल्ली एयरपोर्ट से राजामौली ने शिकायत की है। 

दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी को टैग करते हुए बाहुबली निर्देशक ने लिखा-  लुफ्थानासा की फ्लाइट से दोपहर 1 बजे पहुंचा। आरटी पीसीआर टेस्ट के फॉर्म भरने के लिए दिए गए थे। सभी यात्री फर्श पर बैठे हैं या फॉर्म भरने के लिए दीवारों के सहारे खड़े हैं। यह सुंदर नजारा नहीं। मेज उपलब्ध कराना एक छोटी सी सुविधा है।

 राजामौली ने इस बाबत एक और ट्वीट किया और कहा कि ऐसे दृश्य भारत की छवि का खराब करते हैं। उन्होंने लिखा, निकास द्वार के बाहर इतने आवारा कुत्तों को देखकर आश्चर्य हुआ। विदेशियों के लिए भारत की ऐसी छवि अच्छी नहीं। कृपया देखें। धन्यवाद…।

राजामौली की शिकायत के बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने उनके ट्वीट का जवाब दिया है। @DelhiAirport से ट्वीट किया गया-  प्रिय श्री राजामौली, आपकी बहुमूल्य प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। आरटीपीसीआर संबंधित उद्देश्यों के निर्दिष्ट क्षेत्रों में मेज उपलब्ध हैं। हालांकि अन्य जगहों पर मेज की संख्या में वृद्धि और हर जगह उपलब्ध हो इसमें सुधार किया जाएगा।

गौरतलब है कि राजामौली इन दिनों मैग्नम-ओपस आरआरआर की शूटिंग में व्यस्त हैं। दो गानों को छोड़कर फिल्म की शूटिंग हो चुकी है। बाकी गाने जुलाई में फिल्माए जाएंगे। फिल्म के 13 अक्टूबर को रिलीज होने की उम्मीद है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!