लाइव न्यूज़ :

राज कुंद्रा की कंपनी का डायरेक्टर भी गिरफ्तार, अभिनेत्री का दावा- पोर्न शूट करने के लिए करता था मजबूर

By अनिल शर्मा | Updated: August 13, 2021 08:51 IST

एक अभिनेत्री ने भोमब्ले समेत 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और दावा किया था कि उसे कुंद्रा के ऐप के लिए पॉर्न शूट करने के लिए मजबूर किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैंराज कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उसे ऐप द्वारा प्रसारित करने का आरोप हैमामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है

मुंबईः मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच प्रॉपर्टी सेल ने पॉर्न फिल्म केस में बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कंपनी में डायरेक्टर अभिजीत भोमब्ले को गिरफ्तार किया है। एक अभिनेत्री ने भोमब्ले समेत 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और दावा किया था कि उसे कुंद्रा के ऐप के लिए पॉर्न शूट करने के लिए मजबूर किया गया था।

गौरतलब है कि अश्लील कंटेंट बनाने और ऐप द्वारा प्रसारित करने के आरोप में राज कुंद्रा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। राज कुंद्रा की तरफ से जमानत की याचिका डाली गई है लेकिन कोर्ट बार-बार उनकी याचिका खारिज कर दे रही है। मामले में अब अगली सुनवाई  20 अगस्त को करेगी। 

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर कई पीड़िताओं ने आरोप लगाए हैं। गहना वशिष्ठ से लेकर शर्लिन चोपड़ा तक ने राज के खिलाफ बयान दिए हैं। हाल ही में एक और पीड़िता ने राज कुंद्रा के ऐप को लेकर बयान दिया है।  पीड़िता ने कहा कि उसे बताया गया था कि अंतरंग सीन शूट किया जाएगा और उसके प्राइवेट पार्ट नहीं दिखाए जाएंगे। लेकिन उसके एक दोस्त ने बताया कि उसका वीडियो हॉटशॉट ऐप पर है और उसके प्राइवेट पार्ट भी दिखाए गए हैं।

मालवणी थाने में दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इंटिमेट सीन शूट करने को कहकर आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट भी दिखाए। पीड़िता ने बयान में कहा कि उसे बताया गया कि वह सिर्फ इंटिमेट सीन की शूटिंग कर रही है। उसके प्राइवेट पार्ट नहीं दिखाए जाएंगे। वह मान गई, एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

 

टॅग्स :राज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!