लाइव न्यूज़ :

राज कुंद्रा का अगले 2 साल में 34 करोड़ रुपए कमाने का था टारगेट, ऐप से 5 महीने में इतनी हुई थी कमाई

By अनिल शर्मा | Updated: July 28, 2021 17:03 IST

रिपोर्ट के मुताबिक हॉटशॉट ऐप के सब्सक्राइबर्स के जरिए राज कुंद्रा की मोटी कमाई होती थी। पुलिस ने बताया है कि अगस्त से दिसंबर 2020 तक शिल्पा शेट्टी के पति ने हॉटशॉट्स के सब्सक्राइबर्स से 1.17 करोड़ रुपये कमाए।

Open in App
ठळक मुद्देकुंद्रा ने फरवरी 2019 में एक कंपनी खोली जिसका नाम Arms Prime Media Pvt Ltd रखाइसके 6 महीने बाद उन्होंने Hotshots ऐप डेवलप कियाशिल्पा शेट्टी के पति ने हॉटशॉट्स के सब्सक्राइबर्स से 1.17 करोड़ रुपये कमाए

पोर्नोग्राफी में राज कुंद्रा हर रोज लाखों की कमाई कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज कुंद्रा ने लॉकडाउन के दौरान करोड़ों की कमाई की। पोर्नोग्राफी को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम ने राज कुंद्रा के घर और दफ्तर में छानबीन की थी  जहां से उन्हें भारी मात्रा में डेटा बरामद हुआ है। वहीं कुंद्रा के घर से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और कई डिवाइसेस मिली हैं, जिसके बिना पर केस को और मजबूती मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक पोर्न वीडियोज से कुंद्रा हर रोज लाखों कमाते थे।

रिपोर्ट के मुताबिक हॉटशॉट ऐप के सब्सक्राइबर्स के जरिए राज कुंद्रा की मोटी कमाई होती थी। पुलिस ने बताया है कि अगस्त से दिसंबर 2020 तक शिल्पा शेट्टी के पति ने हॉटशॉट्स के सब्सक्राइबर्स से 1.17 करोड़ रुपये कमाए। ये कमाई एप्पल ऐप स्टोर की है। क्राइम ब्रांच ने एप्पल से जानकारी मांगी थी। इसी तरह वह गूगल से भी जानकारी मांगी है, जो अभी तक नहीं मिली है। इसके साथ ही राज कुंद्रा का अगले दो साल की कमाई का बड़ा टारगेट था। साल 2023 तक कुंद्रा का 34 करोड़ रुपये प्रॉफिट कमाने का लक्ष्य था।

इसी तरह राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि कुंद्रा ने फरवरी 2019 में एक कंपनी खोली जिसका नाम Arms Prime Media Pvt Ltd रखा। इसमें उनके साथी सौरभ कुशवाहा भी थे। इसके 6 महीने बाद उन्होंने Hotshots ऐप डेवलप किया। इसके बाद कुंद्रा ने इसे लंदन में रहने वाले अपने बहनोई प्रदीप बक्शी की कंपनी Kernin Ltd को 18.62 लाख में बेच दिया।  दिसंबर 2019 में राज कुंद्रा ने आर्म्स प्राइम से भी रिजाइन कर दिया। इस कंपनी को संजय त्रिपाठी नाम का शख्स चलाने लगा, जिसे इस केस में सरकारी गवाह बनाया गया है।

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच