लाइव न्यूज़ :

पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने किया पोस्ट- मैं भविष्य में भी चुनौतियों का सामना करके बचूंगी

By अनिल शर्मा | Updated: July 23, 2021 10:16 IST

शिल्पा शेट्टी की पोस्ट में लिखा है, ‘मैं एक गहरी सांस लेती हूं, यह जानते हुए कि मैं जिंदा हूं और भाग्यशाली हूं। मैं पहले भी चुनौतियों का सामना कर चुकी हूं और मैं भविष्य में भी चुनौतियों का सामना करके बचूंगी। आज मुझे जिंदगी जीने के लिए कोई भी भटका नहीं सकता है।'

Open in App
ठळक मुद्देशिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पहली बार किया पोस्टइस पोस्ट में उन्होंने एक किताब के पन्ने को साझा किया है जिसमें चुनौतियों से लड़ने की बातें लिखी हैंशिल्पा शेट्टी ने जेम्स थर्बर के कोट को पोस्ट किया है जिसमें लिखा है- 'गुस्से में पीछे मुड़कर ना देखें या डर में आगे ना देखें, बल्कि जागरूकता में चारों और देखें

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा की अश्लील फिल्मों के निर्माण में हुई गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं पोस्ट की है। शिल्पा शेट्टी का राज की गिरफ्तारी के बाद यह पहला पोस्ट है। जिसमें उन्होंने एक किताब के पन्ने को शेयर किया है। शेयर की गई पोस्ट में चुनौतियों से लड़ने की बातें लिखीं गई हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने जेम्स थर्बर के कोट को पोस्ट किया है जिसमें लिखा है- 'गुस्से में पीछे मुड़कर ना देखें या डर में आगे ना देखें, बल्कि जागरूकता में चारों और देखें। शिल्पा शेट्टी की पोस्ट में आगे लिखा है, 'हम उन लोगों पर गुस्सा होते हैं जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है। जो निराशाएं हमने महसूस की हैं, जो दुर्भाग्य हमने सहा है। हमेशा इस डर में रहते हैं कि हम अपनी जॉब खो सकते हैं, किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं या किसी अपने की मौत से दुखी हो सकते हैं। हमें जिस स्थान पर रहने की आवश्यकता है, वह यहीं है।'

शिल्पा शेट्टी की पोस्ट में आगे लिखा है, ‘मैं एक गहरी सांस लेती हूं, यह जानते हुए कि मैं जिंदा हूं और भाग्यशाली हूं। मैं पहले भी चुनौतियों का सामना कर चुकी हूं और मैं भविष्य में भी चुनौतियों का सामना करके बचूंगी। आज मुझे जिंदगी जीने के लिए कोई भी भटका नहीं सकता है।'

मालूम हो कि गुरुवार मुंबई क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्म के निर्माण मामले में राज कुंद्रा के घर छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने सर्वर समेत कुंद्रा के पूर्व पीए द्वारा शूट किए गए 70 पोर्न वीडियो बरामद किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस सर्वर को फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी ताकि पता चल पाए कि क्या इसका इस्तेमाल पोर्न वीडियो को यूके भेजने में होता था।

क्राइम ब्रांच सुत्रों के मुताबिक, कामत ने ये सभी वीडियोज अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस की मदद से बनाया था। इसके साथ ही हॉट शॉट ऐप पर अपलोड किए गए 20 मिनट से 30 मिनट तक के कुल 90 वीडियोज भी क्राइम ब्रांच के हाथ लगे हैं। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, कामत ने ये सभी वीडियोज अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस की मदद से बनाया था।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीराज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच