लाइव न्यूज़ :

पोर्न केसः राज कुंद्रा और रायन थोर्पे को 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया, जांच में सहयोग नहीं कर रहे शिल्पा शेट्टी के पति

By अनिल शर्मा | Updated: July 23, 2021 15:13 IST

अश्लील वीडियोज मामले में उद्योगपति राज कुंद्रा और रायन थोर्पे को 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने कोर्ट में बयान दिया कि उन्हें अभी शक है कि पोर्नोग्राफी से आया पैसा ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा और रायन थोर्पो के बढ़ाई गई पुलिस हिरासतपुलिस को पोर्नोग्राफी से आए पैसे का सट्टेबाजी में इस्तेमाल का शक कुंद्रा के यस बैंक और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका के लेनदेन की जांच होगी

अश्लील वीडियोज मामले में उद्योगपति राज कुंद्रा और रायन थोर्पे को 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने कोर्ट में बयान दिया कि उन्हें अभी शक है कि पोर्नोग्राफी से आया पैसा ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल किया गया। बकौल पुलिस- कुंद्रा के यस बैंक और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका वाले अकाउंट्स में लेनदेन की जांच की जरूरत है।

गौरतलब है कि 19 जुलाई को, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को अश्लील फिल्मों के निर्माण और मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रकाशित करने में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था। अब तक मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने एक बयान में राज कुंद्रा को मामले में मास्टरमाइंड करार दिया था। और कहा था कि हमारे पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं। राज को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखा गया था।

 हिरासत की अवधि समाप्त होने (23 जुलाई) पर शुक्रवार को उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने मामले में और जांच के मकसद से उनकी हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया। पुलिस ने इससे पहले अदालत को बताया था कि 45 वर्षीय कारोबारी अश्लील सामग्री के निर्माण एवं बिक्री की अवैध गतिविधि से आर्थिक लाभ कमा रहे थे।

पुलिस ने दावा किया कि उसने कुंद्रा का मोबाइल फोन जब्त किया है और इसमें मौजूद सामग्रियों की जांच जरूरी है और साथ ही उनके कारोबारी सौदों एवं लेन-देन को भी देखना होगा। कुंद्रा के अलावा, पुलिस ने दूसरे आरोपी रयान थोर्पे को भी अदालत में पेश किया। अदालत ने उसकी हिरासत की अवधि भी 27 जुलाई तक बढ़ा दी। 

वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक राज कुंद्रा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि उद्योगपति राज कुंद्रा ने पिछले 18 महीनों में 100 से अधिक पोर्न वीडियो बनवाए थे। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। और सवालों के जवाब भी नहीं दे रहे हैं।

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!