लाइव न्यूज़ :

राज कुमार पुण्यतिथि: आवाज ही पहचान थी लेकिन अंत समय में जिंदगी ने किया ये क्रूर मजाक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 3, 2018 06:44 IST

फिल्मों में आने से पहले राज कुमार बॉम्बे पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के तौर पर नौकरी कर चुके थे।

Open in App

वक़ार अहमद

स्क्रीन प्रजेंस जिनकी कमाल की, डायलॉग डिलीवरी के बादशाह इनका नाम है राज कुमार। जी हाँ यह दास्तान है लीजेंडरी एक्टर राज कुमार की जिनका जन्म हुआ 8 अक्टूबर 1926 को। एक कश्मीरी पंडित परिवार में जन्मे राज कुमार का असली नाम था कुलभूषण पंडित। फिल्मों में आने से पहले राज कुमार मुंबई पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर काम कर चुके थे। वाकई यह दास्ताँ गवाही देती है कि कैसे एक पुलिसवाला पहुंचा फिल्मों की आलीशान दुनिया में। 

किस्सा कुछ यूं था कि राज कुमार के एक अच्छे दोस्त ने उन्हें फिल्मों में आने के लिए दबाव डाला जबकि राज कुमार को फिल्मों में कोई खास रुचि नहीं थी। राज कुमार के दोस्त ने उनके फोटोग्राफ्स एक प्रोडूसर को भेज दिए फिर क्या था राज कुमार को बुलाया गया और फिर 1952 में उन्हें रंगीली फिल्म मैं मौका दिया गया। 

तब भी यह तय नहीं था की यह छोटी सी चिंगारी आगे जा कर एक ज्वालामुखी का रूप ले लेगी और राज कुमार एक लीजेंडरी एक्टर बन जायेंगे। उसके बाद तो  एक के बाद एक लगातार राज कुमार ने कई फिल्में की आबशार, घमंड, लाखों में एक, और 1957 में सोहराब मोदी साहब की फिल्म नौशेरवा-ए-आदिल में प्रिंस नौशहज़ाद के किरदार से इन्हें मक़बूलियत हासिल हुई। 

उसके बाद फिल्म मदर इंडिया ने राज कुमार को एक नयी पहचान दी थी। हालांकी इस कल्ट फिल्म में उनका किरदार ज़रा मुख़्तसर सा था। राज कुमार की लम्बाई तकरीबन 6 फ़ीट थी और उनकी आवाज़ में गज़ब दमखम था। वह बड़े से बड़े हीरो को हिला के रख सकते थे। और उन्होंने हीरो शब्दों के मायने ही बदल दिए। इनके चेहरे पे रोमांस नज़र आता था। मगर एक अलग रौशनी के साथ....  

वह कभी भी कमज़ोर नहीं दिखते थे और जज़्बाती किरदार भी वह ऐसे निभाते थे के देखने वालो को भी जज़्बाती कर देते थे । बीआर चोपड़ा और यश चोपड़ा के साथ इनकी खासी दोस्ती रही और उनकी सदाबहार फिल्म वक़्त को कौन भूल सकता है। जिसमें राज कुमार ने राजा का किरदार ऐसे निभाया की चिनॉय सेठ आज भी अपने घर के शीशे बचा के रखता है। राज कुमार ने बदलते वक़्त के नए एक्टर्स के साथ भी काफी काम किया चाहे वह गोविंदा हो या नाना पाटेकर। 

यह बात हैरान करती है जिस आदमी की आवाज़ ने ही उन्हें जिस बुलंदी पर पहुंचायी। उसी आवाज़ ने उनका साथ छोड़ दिया। जिंदगी का इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है कि जिस अभिनेता को ताउम्र उसकी आवाज के वजह से चाहा और सराहा गया अंत समय में उसके लिए बोलना मुहाल हो गया। जी हाँ, जीवन के आखिरी सालों में राज कुमार को गले का कैंसर हो गया था जिसकी वजह से उनकी आवाज़ इतने धीरे निकलती थी कि उनको सुनने के लिये बहुत नज़दीक जाना होता था। 3 जुलाई 1996 को इस महान अभिनेता ने आखिरी साँसे ली। यकीनन भारतीय सिनेमा के इतिहास में राज कुमार जैसा अभिनेता न कोई था न कोई होगा। 

लोकमत न्यूज़ हिंदी राज कुमार साहब और उनकी उम्दा अदाकारी को तहे-दिल से सलाम करता है। 

(वक़ार अहमद लोकमत न्यूज में सीनियर मैनेजर वीडियो कंटेट हैं।)

टॅग्स :राजकुमारपुण्यतिथिबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!