लाइव न्यूज़ :

Raid 2 Box Office: दो दिनों में 'रेड 2' ने कमाए 32.76 करोड़, अजय देवगन की फिल्म का चला जादू

By संदीप दाहिमा | Updated: May 3, 2025 20:14 IST

Raid 2 Box Office Collection: अभिनेता अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘रेड 2’ ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 32.76 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देRaid 2 Box Office: दो दिनों में 'रेड 2' ने कमाए 32.76 करोड़, अजय देवगन की फिल्म का चला जादू

अभिनेता अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘रेड 2’ ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 32.76 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘रेड’ का ही अगला भाग है, जिसमें देवगन ने आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाई थी। प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की जानकारी दी। फिल्म ‘रेड 2’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 19.71 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 13.05 करोड़ रुपये कमाए। पोस्ट में कहा गया, ‘‘इस रेड की गूंज बड़ी दूर तक जाएगी। अपनी टिकट बुक करें। ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।’’ फिल्म में रितेश देशमुख और वानी कपूर ने भी भूमिका निभाई है। 

टॅग्स :अजय देवगनहिन्दी सिनेमा समाचारबॉक्स ऑफिस कलेक्शनफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!