लाइव न्यूज़ :

कौन कहता है उम्रदराज लोगों को काम नहीं मिलता, बोले राहुल देव- मुझे 2 साल में 8 प्रोजेक्ट मिले

By अनिल शर्मा | Updated: September 27, 2021 15:04 IST

राहुल ने कहा कि पेशे के लिहाज से ये उनके लिए एक आदर्श वर्ष रहा है। बकौल राहुल- मैं हर एक दिन शूटिंग कर रहा हूं, जो ऐसे समय में असामान्य है। और तब जब लोग बिना काम के घर बैठे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे53 साल के हो चुके राहुल देव को अपनी उम्र पर गर्व है राहुल देव ने कहा कि यह अन्य अभिनेताओं के विपरीत है जो इसे छिपाते हैंराहुल ने कहा, ये बस धारणाएं हैं कि एक उम्र के बाद आपके लिए भूमिकाएं नहीं हो सकती हैं

कुछ महीने पहले 71 वर्षीय अभिनेता शरत सक्सेना ने कहा था कि बॉलीवुड में बूढ़ा दिखना गुनाह है। अगर आप जैसे ही बूढ़े दिखने लगते हैं, आपको फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया जाता है। यह युवाओं का उद्योग है। ऐसा कई अभिनेता का मानना है। हालांकि 27 सितंबर को 53 साल के हो चुके अभिनेता राहुल देव इससे नाइत्तेफाकी रखते हैं। 

एक साक्षात्कार में राहुल देव ने कहा कि उनका करियर कभी भी बेहतर नहीं रहा है लेकिन पिछले दो सालों से वे इतने व्यस्त कि इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। राहुल देव ने कहा, जैसा कहा जा रहा है कि 'हर साल उम्र के साथ काम कम होता है और चीजें आकार ले रहीं हैं (मेरे लिए) वह पूरी तरह से मेरे लिए अतार्किक है। ये बस धारणाएं और मान्यताएं हैं कि यदि आपकी उम्र हो चली है तो आपके लिए भूमिकाएं नहीं हो सकती हैं, लेकिन ये मेरे उपर ये लागू नहीं होता है। 

राहुल देव ने आगे कहा कि मैं पूरे देश में अलग-अलग स्थानों पर काम कर रहा हूं। किसने कहा कि पुराने कलाकारों को काम नहीं मिलता, पिछले दो सालों में मेरे पास आठ प्रोजेक्ट हैं। अब मैं क्या बोलू। ऐसे समय में जब महामारी ने मनोरंजन उद्योग को धीमा कर दिया, अभिनेता आभारी हैं कि उनका करियर इससे अछूता रहा।

राहुल ने कहा कि पेशे के लिहाज से ये उनके लिए एक आदर्श वर्ष रहा है। बकौल राहुल- मैं हर एक दिन शूटिंग कर रहा हूं, जो ऐसे समय में असामान्य है। और तब जब लोग बिना काम के घर बैठे हैं। हू इज योर डैडी?, पॉइज़न 2, एलएसडी: लव, स्कैंडल एंड डॉक्टर्स, रात बाकी है, तोरबाज़ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके राहुल देव ने कहा कि वास्तव में, एक मेकअप आर्टिस्ट जिसे मैंने काम पर रखा था, उसने नौ महीने तक कैमरा नहीं देखा था।

53 साल के हो चुके राहुल देव को अपनी उम्र पर गर्व है और वह इसे छिपाने में विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने कहा- यह अन्य अभिनेताओं के विपरीत है जो इसे छिपाते हैं। हर कोई जानता है कि मेरी उम्र कितनी है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप स्वस्थ हैं। मैं इस महामारी में एक उत्तरजीवी रहा हूं; इसने मुझे अभी तक छुआ नहीं है। यह मेरे लिए आशीर्वाद है।

टॅग्स :राहुल देवबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!