लाइव न्यूज़ :

राहुल बोस को 442 रुपये के केले बेचकर फंस गया होटल स्टाफ, एक्साइज डिपार्टमेंट करेगा जांच

By मेघना वर्मा | Updated: July 25, 2019 16:57 IST

राहुल बोस ने पांच सितारा होटल में दो केलों का ऑर्डर दिया था जिसके लिए उन्हें 442 रुपये की कीमत चुकानी पड़ी थी। अब खबर है कि इस मामले में डिप्टी कमिश्नर ने जांच बैठा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल बोस इन दिनों चडीगढ़ में शूटिंग कर रहे हैं।राहुल बोस को दो केलों के लिए 442 रुपये की कीमत चुकानी पड़ी थी।

बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस को दो केले 442 रुपये में बेचने वाला मुद्दा लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसका असर इस कदर हुआ है कि अब चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर को मामले में कूदना पड़ा। खबर है कि कमिश्नर ने अब मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

बता दें राहुल बोस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने 5 स्टार होटल से अपने लिए दो केले ऑर्डर किए थे। जिसका बिल असल कीमत से बहुत ज्यादा था। इन 2 केलों की कीमत राहुल को कुल 442 रुपये चुकानी पड़ी थी। 

टाइम्स नाउ की खबर की मानें तो मामले में अब कमिश्नर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमें की एक अलग टीम बनाई गई है। ये टीम पूरे मामले की जांच करेगी। डिपार्टमेंट के एक सीनियर ऑफिसर का कहना है कि तीन मेंबर्स की टीम बनी है। 

ये टीम होटल जाकर विजट करेगी और सारे डॉक्यूमेंट चेक करेगी। सिर्फ यही नहीं जरूरत पड़ी तो होटल के पिछले रिकॉर्ड्स भी चेक किये जाएंगे। टीम ये देखेगी कि होटल कानून के मुताबिक  जीएसटी चार्ज कर रहा है या नहीं।

राहुल बोस ने वीडियो शेयर करके अपना दुख जताया है। हाल ही में राहुल को एक फाइव स्टार होटल में दो केलों की भारी रकम चुकानी पड़ी है।

 राहुल ने वीडियो शेयर करके बताया कि इस वीडियो को मैं इस वक्त मैं चडीगढ़ में शूट कर रहा हूं। ये जेडबल्यू मैरिएट होटल का खूबसूरत स्वीट है। दरअसल, जिम में वर्कआउट करने के बाद मैंने दो केले मंगवाए, मुझे दे दिए गए  अभी जरा आप बिल देखिए । होटल ने दो केलों का बिल 442 रुपये बना दिया है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!