लाइव न्यूज़ :

Box Office: सलमान खान की 'रेस 3' पर दर्शकों ने लुटाया भरपूर प्यार, जानें दो दिनों की रिकॉर्ड कमाई

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 17, 2018 15:20 IST

सलमान खान की पिछली तीनों फिल्मों ने शुरुआती तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे।

Open in App

मुंबई, 17 जूनः सलमान खान की रेस 3 को भले ही फिल्म समीक्षकों की आलोचना झेलनी पड़ी हो लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह सफलता की इबारतें लिख रही है। फिल्म ने पहले दिन 29.17 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन इसे दर्शकों का प्यार मिला और फिल्म ने 38.14 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह शुक्रवार और शनिवार की कमाई मिलाकर 67 करोड़ पार कर गई है। अगर रविवार को भी यही रफ्तार जारी रहती है तो यह फिल्म तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। 

सलमान खान की पिछली तीनों फिल्मों ने शुरुआती तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे। बजरंगी भाईजान (102 करोड़), सुल्तान (105 करोड़) और टाइगर जिंदा है (115 करोड़)। 'रेस 3' साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म भी बन गई है। इसने बागी 2 ( 25 करोड़) और पद्मावत (19 करोड़) को पछाड़ दिया।

यह भी पढ़ेंः- Race 3 movie review: हर रेस का एक ही सिकंदर होता है और वो ही इसे जीतता है

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक शब्द में इस फिल्म की समीक्षा लिखते हुए निराशाजनक बताया था। उन्होंने लिखा, 'हर चमकती चीज सोना नहीं होती। रेमो डिसूजा के पास एक अच्छा मौका था उन्होंने गंवा दिया।' फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी देते हुए तरण ने लिखा, 'रेस 3 फिल्म को ईद का भरपूर बूस्ट मिला। रविवार को भी अगर ये रफ्तार जारी रही तो फिल्म 100 करोड़ पार कर जाएगी। शुक्रवार को फिल्म ने 29.17 करोड़ और रविवार को 38.14 करोड़ कमाए। दो दिनों में कुल कमाई 67.31 करोड़ रुपये।'

बता दें कि फिल्म 'रेस 3' में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम हैं।  सलमान खान फिल्म्स और रमेश तोरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया गया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :रेस 3सलमान खानबॉबी देओलडेजी शाहअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार