लाइव न्यूज़ :

Race-3 Selfish Song: सलमान खान ने किया 'सेल्फिश' डेब्यू, इंटरनेट पर मचा धमाल!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 25, 2018 12:46 IST

सलमान खान ने सेल्फिश सॉन्ग से बतौर गीतकार डेब्यू किया है। स्क्रीन पर सलमान खान, जैक्लीन, बॉबी देओल और डेजी शाह ने रोमांटिक शूट किया है।

Open in App

'आओ जी, मेरा हाथ थामो जी, मेरे संग-संग चलो और वहां बैठो नाऔर थोड़ा वहां तसल्ली से अपने ख्यालात को शेयर करो नाएकबार बेबी सेल्फिश होके अपने लिए जियो ना!'

भाई के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है। एक्टिंग और सिंगिग में के जरिए वो करोड़ों का दिल जीत चुके हैं लेकिन रेस-3 के सेल्फिश गाने से उन्होंने बतौर गीतकार डेब्यू किया है। फिल्म 'हीरो' के लिए उन्होंने मैं हूँ हीरो तेरा गाया था और फ़िल्म किक के लिए उन्होंने हैंगओवर गाया था। सलमान खान की लिरिक्ट को परफेक्ट टच  दिया है आतिफ असलम और यूलिया वंतूर की आवाज ने। इसका संगीत दिया है विशाल मेहरा ने।

सेल्फिश गाने के बोल हिंगलिश में हैं। सुनकर लगता तो नहीं है कि इसपर ज़्यादा मेहनत की गई होगी लेकिन भाई हैं तो कुछ कहना मुश्किल हैं। अगर बात करें गाने के शूटिंग की तो सलमान खान के साथ जैक्लीन, बॉबी देओल और डेजी शाह ने रोमांटिक एक्टिंग की है। 

अगर आप पुराने गाने याद करें तो बर्फ से ढंकी पहाड़ियों पर हीरो पूरे कपड़े पहन कर गाने गाता था और हीरोइन उस कड़कड़ाती ठंड में भी अपने जिस्म की नुमाइश करती थी। लेकिन Race 3 के सेल्फिश गाने में इसका बिल्कुल उलट हुआ है। सलमान एक स्लीवलेस बनियान पहने बर्फ के बीच हैं और जैकलीन फर्नांडिस टी शर्ट और जीन्स में हैं।

जैकलीन फर्नांडिस इसी गाने में बॉबी देओल के साथ भी हैं। अब ये तो 15 जून को ही पता चलेगा कि असल में कौन किसके साथ है। फिलहाल के लिए अगर भाई के फैन हैं तो गाने का आनंद लीजिये वरना झेलिए।

सेल्फिश सॉन्ग की पूरी लिरिक्सः-

आओ जी, मेरा हाथ थामो जी, मेरे संग-संग चलो और वहां बैठो नाऔर थोड़ा वहां तसल्ली से अपने ख्यालात को शेयर करो ना

एकबार बेबी सेल्फिश होके अपने लिए जियो ना!

चेहरे पे आपके मुस्कान है, रातों में क्यों है नमीखुश तो बहुत है फिर भी ना जाने क्यों, थोड़ी ही सी है कमीआओ ना जो भी बाकी कमी है उसको मिटा देंइसबार भी ऐतबार कर लो हमेशा-हमेशा के लिए

एकबार बेबी सेल्फिश होके अपने लिए जियो ना!

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :रेस 3सलमान खानजैकलीन फर्नांडीज़बॉबी देओलडेजी शाह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार