लाइव न्यूज़ :

3 इडियट को किताब से बेहतर बताने पर आर. माधवन से भिड़े चेतन भगत, ट्विटर पर हुई जमकर बहस

By अनिल शर्मा | Updated: December 21, 2021 11:16 IST

माधवन के ट्वीट पर चेतन ने लिखा- मैं पान मसाला ब्रांड शो के मुकाबले पुलित्जर प्राइज को प्राथमिकता दूंगा। माधवन ने तुरंत जवाब देते हुए कहा,  बेस्ट सेलर्स का हिस्सा बनने से बेहतर वो 300 करोड़ क्लब का मेंबर बनेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे चेतन भगत ने माधवन को जवाब देते हुए लिखा- 3 इडियट्स की धौंस मुझे दिखा रहे हो? चेतन भगत ने कहा, गाने वालों को उपदेश मत दो, मेरी किताबें पढ़ोचेतन को जवाब देते हुए माधवन ने कहा- अगर किताबों से इतना ज्यादा प्यार करते हो तो मेरी सीरीज में क्या कर रहे हो

मुंबईः अभिनेता आर. माधवन और मशहूर लेखक चेतन भगत ने ट्विटर पर एक-दूसरे की जमकर टांग खिंचाई की। ट्विटर पर चेतन भगत ने लिखा था कि 'क्या आपने कभी किसी को यह कहते सुना है कि फिल्म किताब से बेहतर है?' इस पर जवाब देते हुए माधवन ने लिखा- हां, 3 इडियट। जिसपर चेतन भगत की देर रात माधवन से ट्विटर पर बहस होती रही।

इसकी शुरुआत नेटफ्लिक्स के ट्वीट से हुई, जिसमें कहा गया- आइए इसे सुलझाते हैं- बुक्स, मूवीज से बड़ी हैं या मूवीज, बुक्स से बड़ी हैं। इस ट्वीट पर लीड लेते हुए चेतन ने लिखा- मेरी किताबें और उन पर बनी फिल्में। इस पर माधवन ने लिखा कि वह फिल्मों के प्रति पक्षपाती हैं, जिस पर लेखक ने जवाब दिया, "क्या आपने कभी किसी को यह कहते सुना है कि फिल्म किताब से बेहतर है?"

चेतन भगत को जवाब देते माधवन ने लिखा- हां, 3 इडियट्स। इस पर चेतन ने लिखा कि आप 3 इडियट्स की धौंस मुझे दिखा रहे हो? गाने वालों को उपदेश मत दो, मेरी किताबें पढ़ो। यहां बता दें कि 3 इडियट फिल्म चेतन के नॉवल फाइव पॉइंड समवन पर आधारित बताई जाती है। 

चेतन को जवाब देते हुए माधवन ने कहा- अगर किताबों से इतना ज्यादा प्यार करते हो तो मेरी सीरीज में क्या कर रहे हो? गौरतलब है कि चेतन भगत नेटफ्लिक्स के शो डिकपल्ड (Decoupled) में माधवन और सुरवीन चावला के साथ नजर आनेवाले हैं। जिसमें वे बतौर लेखक ही नजर आएंगे। वहीं माधवन इस शो में बेस्ट सेलर लेखक के रूप में दिखेंगे।

 माधवन के ट्वीट पर चेतन ने लिखा- मैं पान मसाला ब्रांड शो के मुकाबले पुलित्जर प्राइज को प्राथमिकता दूंगा। माधवन ने तुरंत जवाब देते हुए कहा,  बेस्ट सेलर्स का हिस्सा बनने से बेहतर वो 300 करोड़ क्लब का मेंबर बनेंगे। इस पर चेतन ने कहा कि मैं किसी फिल्म का फरहान कहलाने से अच्छा चेतन भगत कहलाना पसंद करूंगा। माधवन ने 3 इडियट्स में फरहान का किरदार निभाया था। इस पर माधवन ने लिखा- मैं बस फरहान के नाम से नहीं जाना जाता हूं। मैं तनु वेड्स मनु के मनु, अलाइपेयुथे के कार्तिक और मेरा सबसे पसंदीदा, मैडी, क्योंकि मैं रहता हूं सबके दिल में। 

टॅग्स :आर माधवनचेतन भगतनेटफ्लिक्सहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!