लाइव न्यूज़ :

Pushpa 2 Teaser Out: खत्म हुआ इंतजार; अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' का ट्रेलर आउट, देखें यहां

By अंजली चौहान | Updated: April 8, 2023 09:03 IST

ट्रेलर रिलीज होने के साथ फैन्स को अल्लू अर्जुन का खतरनाक लुक देखने को मिला है। करीब 20 सेकंड के इस ट्रेलर में पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा पार्ट 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज पुष्पा 2 के ट्रेलर में अल्लू अर्जुन की धमाकेदार एंट्री हुई है अल्लू अर्जुन के बर्थडे से एक दिन पहले ट्रेलर रिलीज किया गया है

Pushpa 2 Teaser  Out: अल्लू अर्जुन के फैन्स का इंतजार आखिकार आज खत्म हो गया है। उनकी सुपरहिट फिल्म पुष्पा के दूसरे भाग का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया।

ट्रेलर रिलीज होने के साथ फैन्स को अल्लू अर्जुन का खतरनाक लुक देखने को मिला है। करीब 20 सेकंड के इस ट्रेलर में पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन नजर आ रहे हैं जो कि तिरुपति जेल से फरार है और चारों तरफ यही शोर है कि पुष्पा कहा है।

पुष्पा के हिंदी संस्करण को टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है, जिसमें कैप्शन में लिखा है, "पुष्पा कहा हैं?" 

शुक्रवार 7 अप्रैल  को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को करीब पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। इनमें 4 भाषाएं दक्षिण भारत की है, जिसमें मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ शामिल है इसके अलावा हिंदी में भी ट्रेलर को रिलीज किया गया है।  

गौरतलब है कि पुष्पा के पार्ट 1 की शानदार प्रस्तुती के बाद फैन्स काफी समय से पुष्पा 2 का इंतजार कर रहे हैं। फैन्स को बेसब्री से इंतजार के है कि फिल्म के अगले भाग में क्या है और इसका अंत क्या होने वाले है। 

कल है अल्लू अर्जुन का बर्थडे 

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का 8 अप्रैल को जन्मदिन होता है। उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनकी हिट फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर निर्माताओं ने अपने एक्टर को शानदार तोहफा दिया।

आज रिलीज हुए इस ट्रेलर को अब तक लाखों दर्शक देख चुके हैं। हालांकि, फिल्म के इस ट्रेलर में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर नहीं आई है और न ही अल्लू अर्जुन का साफ तरह से दिखाया गया है। ट्रेलर में केवल अल्लू अर्जुन की एक झलक फैन्स को देखने को मिली है। 

फिल्म के ट्रेलर में पुष्पा 2 की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिन में निर्माता इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर सकते हैं। 

पहला पार्ट साल 2021 में हुआ था रिलीज 

बता दें कि 'पुष्पा द राइज' फिल्म का पहला पार्ट 17 दिसंबर 2021 को रिलीज किया गया था। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और फिल्म फैन्स को काफी पसंद आई थी।

पुष्पा ने रिलीज के दौरान बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ऐसे में फिल्म के दूसरे पार्ट से निर्माताओं को काफी ज्यादा उम्मीद है। निर्माता ये उम्मीद कर रहे है कि फिल्म का दूसरा पार्ट पहले पार्ट से भी अधिक करोड़ की कमाई करेगा। 

टॅग्स :अल्लू अर्जुनरश्मिका मंदानासाउथ सिनेमामूवी ट्रेलर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीमुझे बहुत दुख और तकलीफ?, मां के ऑडियो को शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Trailer: दमदार एक्शन, बदले की आग और रणवीर सिंह का खतरनाक लुक

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Trailer: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर का इंतजार खत्म, 7 मार्च को होगा रिलीज, सामने आया रणवीर सिंह का नया लुक

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?