लाइव न्यूज़ :

गुरदास मानः ऐसा पंजाबी सिंगर, जिसके गानों में कभी 'दारू-लड़की' नहीं आते

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 4, 2018 08:50 IST

गुरदास पंजाबी गायिकी के इतिहास का एक मील का पत्थर हैं।

Open in App

पंजाबी गानों से लेकर बॉलीवुड तक अपनी आवाज से दिल चुाने वाले गुरदास मान का आज जन्मदिन है। गुरदास मान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। गुरदास मान का जन्म पंजाब के गिरदारबाहा में 4 जनवरी 1957 को हुआ था। गुरदास पंजाबी गायिकी के इतिहास का एक मील का पत्थर हैं वह अपनी गायिकी के अंदाज के लिए भी फैंस में खास पहचान बना चुके हैं। मान एक ऐसे सिंगर हैं जिन्हें पंजाबी गायिकी का बाबा कहा जाता है।

दूरदर्शन के गाने से बुलंद हुआ सितारा

गुरदास मान को उनकी असली पहचान दूरदर्शन मे दिलाई थी। उनके 1980 में आए गाने दिल दा मामला के साथ उनको पहचान मिली। इस गाने को दूरदर्शन पर दिखाया गया और रातोंरात गुरदास मान स्टार बन गए। इस गाने पर टीवी का एक मशहूर भी बना था और जसपाल भट्टी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम 'फ्लॉप शो' में इसे इस्तेमाल किया था।

गानों के शब्दों ने दिलाई शोहरत

गुरदास की शौहरत का कारण उनके गानों के बोल थे, उनके गानों में आज के पंजाबी पॉप की तरह शराब, लड़कियों और दारु का जिक्र नहीं होता था। वो बात करते थे समाज की, समाज की बुराइयों की, आम लोगों की और शायद यही वजह थी कि कड़वी बातों वाले उनके गानों के बाद भी पंजाब के लोगों ने उनको सिर माथे बिठाया है। यही कारण है कि फैंस के बीत 1980 से लेकर अब तक गुरदास मान का जादू बरकरार है।

कमाई को देते हैं चैरिटी में

गुरदास मान ने अपने करियर में पंजाब और पंजाब के लोगों के लिए काफी काम किया। वह अपने कॉनसर्ट से होने वाली कमाई को चैरिटी में देते हैं। पंजाबी म्युजिक इंडस्ट्री के लिए ये एक नई बात थी, वह सामाजिक कामों में बहुत आगे हैं। पंजाबी लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में वो हमेशा आगे रहते हैं। आज भी पंजाब के बड़े से बड़े गायक से ऊंचे सुर में गा सकते हैं। पंजाब से बॉलीवुड में कई लोगों को सेटल करने में गुरदास का बड़ा हाथ रहा है, कपिल शर्मा, सोनू सूद, दलेर मेंहदी जैसे कलाकारों को गुरदास ने सपोर्ट किया।

टॅग्स :गुरदास मानबर्थडे स्पेशलहैप्पी बर्थडेबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया