लाइव न्यूज़ :

पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर अमेरिका में हुआ जानलेवा हमला, आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर एक्टर को किया खून से लथपथ

By अंजली चौहान | Updated: March 16, 2023 17:07 IST

अचानक हुए इस हमले के बारे में जब तक अमन कुछ समझ पाते आरोपी ने उन्हें खून से लथपथ कर दिया। जानकारी के अनुसार, अमन धालीवाल इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गए और उनके शरीर पर कई चोट के निशान है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर हुआ जानलेवा हमला अमेरिका में जिम में वर्कआउट करते हुए हमलावर ने कुल्हाड़ी से किया हमलाएक्टर अमन के शरीर पर लगे कई टांके

वाशिंगटन: बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में करने वाले पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल के साथ अमेरिका में ऐसी घटना हुई, जिसने फैन्स के दिल को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि एक्टर जिम में कसरत कर रहे थे, इसी दौरान उन पर एक शख्स ने अचानक हमला कर दिया।

वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और अब ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो का जो फुटेज सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि आरोपी जिम में घुसता है और एक्टर पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर देता है।

अचानक हुए इस हमले के बारे में जब तक अमन कुछ समझ पाते आरोपी ने उन्हें खून से लथपथ कर दिया। जानकारी के अनुसार, अमन धालीवाल इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गए और उनके शरीर पर कई चोट के निशान है। हमले के बाद एक्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें कई टांके लगे होने की सूचना है। 

इस घटना के बारे में खुद एक्टर ने 16 मार्च को अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने कहा कि वह इस समय बोलने में सक्षम नहीं हूं, इसलिए मुझे कॉल अटेंड न करने के लिए माफ करें लेकिन जैसे ही मैं बेहतर महसूस करूंगा, मैं वापस जवाब दूंगा...प्यार फैलाओ, नफरत नहीं। 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अमन पर जब हमला किया तो उन्होंने खुद अपने आप को बचाया। इसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़ा। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को मामले की सूचना दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड फ्लैशबैक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?