लाइव न्यूज़ :

इस शख्स को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं सोनू सूद, राजनीति में आने के दिए संकेत!

By अनिल शर्मा | Updated: January 25, 2022 13:44 IST

सोनू सूद ने चन्नी को पंजाब का सीएम बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा, 'मुख्‍यमंत्री जैसे पद पर समन्‍वयव स्‍थापित करने में कुछ समय तो लगता है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस की टिकट पर मोग से चुनाव लड़ रही हैंअभिनेता ने कहा कि चन्नी को पंजाब के सीएम के रूप में एक और मौका देना चाहिए

मोगा: अभिनेता सोनू सूद का प्रशंसक वर्ग काफी बड़ा है। महामारी के दौरान सोनू सूद ने लोगों की काफी मदद की थी। और यह सिलसिला अभी भी जारी है। इस मदद को लेकर उनके राजनीति में आने के कयास तेजी से लगाए जाने लगे हैं। और इसमें तब और इजाफा हो गया जब उनकी मालविका सूद कांग्रेस का दामन थाम लिया और मोगा से चुनावी मैदान में उतर गईं।

सोनू सूद बहन के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान पंजाब की राजनीति और कौन बने सीएम, को लेकर अपनी राय दी है। एनडीटीवी से बातचीत के दौरान सोनू सूद ने सीएम के रूप में सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी का नाम लिया। अभिनेता ने कहा कि 'चन्‍नी साहब ने कुछ दिनोंं के कार्यकाल में ही शानदार काम किया है।'

सोनू सूद ने चन्नी को पंजाब का सीएम बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा, 'मुख्‍यमंत्री जैसे पद पर समन्‍वयव स्‍थापित करने में कुछ समय तो लगता है। उन्‍होंने पिछले कुछ दिनों में शानदार काम किया है। मैं चाहता हूं कि चन्‍नी दोबारा पंजाब के मुख्‍यमंत्री बनें। वह बहुत अच्‍छे व्‍यक्ति हैं। उनको बहुत कम दिनों का कार्यकाल मिला हैै, लेकिन इस छोटे से समय में ही उन्‍होंने कमाल का काम किया है और कुछ खास करने की लगन दिखाई है। उनको और समय मिलना चाहिए। '

मोगा से आगामी पंजाब चुनाव लड़ रहीं बहन मालविका को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "मेरी माँ एक प्रोफेसर है जिसने जीवन भर बच्चों को फ्री में पढ़ाया। मेरे पिता एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। यहाँ स्कूल, कॉलेज और धर्मशालाएँ हमारी जमीनों पर बनी हैं। इसलिए, यह हमारे खून में है।" 

कब आएंगे राजनीति में सोनू सूद?

अभिनेता से उनके राजनीतिक जुड़ाव और मालविका सूद के चुनाव प्रचार में उनकी भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया,  मेरा संबंध किसी राजनीति पार्टी से नहीं है, मैं अभी भी वही अभिनेता हूं और वही सोशल वर्कर हूं। वो मेरी बहन है और शुरू से समाज सेवा में लगी हुई है। लोग उसको लेकर राजनीति में आए हैं। साथ ही उन्होंने राजनीति में आने को लेकर कहा कि मेरे पास बहुत सारा काम है । इसलिए आज से पांच साल बाद देखेंगे जब समय आएगा।  

टॅग्स :सोनू सूदपंजाब विधानसभा चुनावपंजाबहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल