लाइव न्यूज़ :

आज शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे कृति-पुलकित, मेहमानों के लिए चटपटी चाट से लेकर मेन्यू में होंगी ये मिठाइयां

By अंजली चौहान | Updated: March 15, 2024 12:17 IST

Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda Wedding Today: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा आज दिल्ली एनसीआर में शादी करने जा रहे हैं।

Open in App

Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda Wedding Today: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा आज जनमों-जनमों के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। कपल दिल्ली एनसीआर के आईटीसी ग्रैंड भारत में शादी के बंधन में बंधने वाला है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आज शाम शादी से पहले वेडिंग डे का मेन्यू कार्ड बाहर आ चुका है जिसमें मेहमानों के लिए क्या पकवान पेश किया जाएगा इसकी पूरी लिस्ट दी गई है।

पुलकित और कृति ने अपने मेहमानों के लिए विशेष रूप से देश के विभिन्न हिस्सों के व्यंजनों से भरा एक भोजन मेनू तैयार किया है। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी के मेन्यू में कथित तौर पर दिल्ली की मशहूर चाट के साथ-साथ कोलकाता, बनारस, राजस्थान और महाराष्ट्र के व्यंजन भी शामिल हैं।

ऐसा होगा कपल की शादी का मेन्यू

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, पुलकित-कृति की शादी में मेहमानों को पूरे भारत का शाही खाना परोसा जाएगा, जिसमें कोलकाता, बनारस, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली के कई खास व्यंजन शामिल होंगे। दूल्हे की खास फरमाइश पर मेन्यू में दिल्ली 6 की चाट भी शामिल की गई है।

गौरतलब है कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की मेहंदी और संगीत समारोह 14 मार्च को हुए, जबकि 15 मार्च को दोपहर के भोजन के समय हल्दी और शाम को शादी समारोह आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शादी में दोनों पक्षों से करीब 200 मेहमान शामिल होंगे। शादी में फरहान अख्तर, ऋचा चड्ढा, बी प्राक, मीका सिंह और अन्य सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है।

खबरों के मुताबिक, पुलकित और कृति दोनों का जन्म दिल्ली में हुआ है। उनके परिवारजन दिल्ली-एनसीआर में रह रहे हैं। ऐसे में कपल दिल्ली एनसीआर में स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत में शादी करेगा।

12 लाख वर्ग मीटर में फैला, यह हेरिटेज होटल अरावली रेंज के बीच स्थित है और नई दिल्ली से केवल एक छोटी ड्राइव की दूरी पर है। पुलकित और कृति की शादी के होटल में चार प्रेसिडेंशियल विला और 100 सुइट्स हैं, कुछ में एक सेमी-प्राइवेट पूल, एक वॉक-इन कोठरी और एक छत है। 

बता दें कि पुलकित सम्राट, जिनकी पहले श्वेता रोहिरा से शादी हुई थी, ने कृति के साथ वीरे की वेडिंग, तैश और पागलपंती जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों एक-दूसरे को काफी साल से डेट कर रहे हैं। 

टॅग्स :कृति खरबंदापुलकित सम्राटवेडिंगहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई