लाइव न्यूज़ :

सुशांत के घर पहुंचे तेजस्वी, कहा- दिवंगत अभिनेता पर रखा जाए बिहार में प्रस्तावित फिल्म सिटी का नाम

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2020 09:42 IST

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने सुशांत के पिता केके सिंह और उनके चचेरे भाई व विधायक नीरज सिंह बबलू से मुलाकात कीतेजस्वी ने कहा कि दिवंगत अभिनेता ने अपने छोटे से करियर में ऊंचाइयों को प्राप्त कर बिहार का नाम रौशन किया

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से बिहार का माहौल भी काफी गमगीन हैं। दरअसल, सुशांत मूल रूप से पटना के रहने वाले थे, जिसके कारण भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ राज्य के दिग्गज नेता भी स्तब्ध हैं। यही नहीं, सुशांत के निधन को लेकर बिहार में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) ने भी सुशांत को श्रद्धांजलि दी।

बड़े भाई तेजप्रताप संग सुशांत को दी श्रद्धांजलि

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर प्रस्तावित फिल्म सिटी का नाम रखा जाए। राजद की बिहार इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह और अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के साथ तेजस्वी ने दिवंगत अभिनेता के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से पटना के राजीव नगर मुहल्ला स्थित उनके पैतृक निवास पर मुलाकात की और राजूपत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

तेजस्वी ने सुशांत के पिता केके सिंह और उनके चचेरे भाई व विधायक नीरज सिंह बबलू से मुलाकात की और कहा कि दिवंगत अभिनेता ने अपने छोटे से करियर में ऊंचाइयों को प्राप्त कर बिहार का नाम रौशन किया। उन्होंने मांग की कि बिहार में प्रस्तावित फिल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाए। इससे पहले कई प्रमुख हस्तियों ने दिवंगत अभिनेता के आवास जाकर उनके शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की है। 

मुंबई पुलिस कर रही जांच

गौरतलब है कि 34 वर्षीय अभिनेता ने 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। इसके लिए उनका इलाज भी चल रहा था, लेकिन उन्होंने अपनी दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं। फिलहाल, मुंबई पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले में बारीकी से जांच कर रही है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूततेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?