लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, तो बॉलीवुड ने प्रोड्यूसर ट्वीट कर कहा- यह सर्जिकल स्ट्राइक...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 7, 2020 12:20 IST

अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस एंव वाम दलों पर लोगों को धरना स्थल पर उकसाने का आरोप लगाया है।

देशभर में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस एंव वाम दलों पर लोगों को धरना स्थल पर उकसाने का आरोप लगाया है। पीएम ने कहा है कि संविधान बचाने के नाम पर दिल्ली और देश में ये क्या हो रहा है। इस पर प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने अपनी टिप्पणी पेश की है।

लोकसभा में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस की पिछले 70 साल की राजनीति को लेकर उस पर हमला किया और कहा कि इस राजनीति के कारण कोई भी कांग्रेसी नेता आत्मनिर्भर नहीं हो पाया। अब इस पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) का रिएक्शन आया है। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट किया है। अशोक पंडित ने लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी जी आपको और शक्ति मिले। आपने जिस तरह विपक्ष को ध्वस्त किया उसे खूब पसंद किया। यह सर्जिकल स्ट्राइक से कम नहीं था। अशोक के इस ट्वीट पर ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।  अब अशोक ने पीएम मोदी को लेकर ट्वीट किया है। 

पीएम मोदी ने सदन में कहा

शोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संविधान की दुहाई देकर अलोकतांत्रिक गतिविधियां की गईं। प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाई गई।

अगर हम बदलाव की बात करते हैं, तो कभी कहा जाता है कि बार-बार बदलाव क्यों? हमारे महापुरुषों ने इतना महान संविधान दिया, उसमें भी उन्होंने सुधार की व्यवस्था रखी है। हर व्यवस्था में सुधार का हमेशा स्वागत होना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि आज छोटे स्थानों पर डिजिटल ट्रांजेक्शन सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है और आधुनिक इंस्ट्रक्चर के निर्माण में भी टियर-2, टियर-3 शहर आगे बढ़ रहे हैं। आज रेलवे, हाइवे की पूरी श्रंखला है।

सदन में CAA पर चर्चा हुई है। यहां बार-बार ये बताने की कोशिश की गई कि अनेक हिस्सों में प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाई गई, जो हिंसा हुई, उसी को आंदोलन का अधिकार मान लिया गया। विपक्ष पर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों को उकसाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि संविधान बचाने के नाम पर दिल्ली और देश में क्या हो रहा है, वह पूरा देश देख रहा है और देश की चुप्पी कभी न कभी रंग लायेगी।

प्रधानमंत्री ने चेताया कि संसद, राज्य विधानसभाओं के फैसलों के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शनों, आगजनी से ‘अराजकता’ आ सकती है और सभी को इससे चिंतित होने की जरूरत है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए मोदी ने कांग्रेस की पिछले 70 साल की राजनीति को लेकर उस पर हमला किया और कहा कि इस राजनीति के कारण कोई भी कांग्रेसी नेता ‘‘आत्मनिर्भर’’ नहीं हो पाया।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतRSS प्रमुख मोहन भागवत की मुसलमानों को नसीहत, भागवत ने कहा, 'CAA-NRC से नहीं कोई नुकसान'

भारतकिसानों के विद्रोह के बीच मोदी सरकार ने कहा- CAA के नियमों के लिए हो रही है तैयारी, देशभर में NRC लागू  करने का फैसला अभी नहीं

भारतShaheen Bagh में गोली चलाने वाला Kapil Gurjar कुछ देर के लिए BJP में हुआ शामिल

भारतशाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर को बीजेपी ने दिलाई सदस्यता, कुछ ही घंटों बाद दिखाया बाहर का रास्ता

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया