लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा की भाभी सोफी टर्नर और जो जोनस के बीच हुआ समझौता, कोर्ट ने दिया ये फैसला

By आकाश चौरसिया | Updated: October 15, 2023 12:44 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री और निक जोनस की पत्नी प्रियंका चोपड़ा की भाभी और जेठ जो जोनस के बीच कानूनी रूप से समझौता हो गया है। अब दोनों इस फैसले पर आ पहुंचे हैं, जहां कोर्ट ने भी लगा दी अपनी मुहर।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चोपड़ा की भाभी सोफी टर्नर और जेठ जो जोनस के बीच सब कुछ ठीकदोनों कोर्ट के फैसले से अब खुश हैंइसके चलते अब दोनों ही अपने बच्चों को अमेरिका की शैर करा सकते हैं

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा के जेठ और अमेरिकन गायक जो जोनस ने सोफी टर्नर से तालाक मामले को खारिज करते हुए समझौता कर लिया है। पिछले कई दिनों में दोनों के बीच मध्यस्त के जरिए बातचीत जारी थी, जिसका परिणाम यह रहा कि अब दोनों ने बेटियों की कस्टडी को लेकर सहमति जता दी है। इस बात को पेज सिक्स ने पुख्ता किया है।

दोनों की दो बेटियों विला और डेल्फिन की कस्टडी को लेकर भी समझौता हो गया है। उनकी एक बेटी एक साल और दूसरी तीन साल की है। इसके साथ दोनों के बीच कई और समझौते भी हुए हैं और अब मामला अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच गया।  

कोर्ट के अनुसार, दोनों बेटियां पहले 9 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक की अवधि में सोफी टर्नर के पास रहेंगी। फिर, पिता जो जोनस के पास 21 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रहेंगे।

इस अवसर पर दोनों बेटियों को क्रिसमस और नए साल के पर्व को मनाने के लिए माता-पिता के साथ रहने का भी मौका दे दिया है। दोनों बेटियों की अस्थायी कस्टडी के दौरान अमेरिका के किसी भी राज्य में माता या पिता के साथ घूम सकती हैं।   

जो जोनस और सोफी के बीच हुए समझौते के चलते दोनों से ही बच्चों को दिसंबर 23 तक स्टेटस रिपोर्ट पत्र दाखिल करने को यूएसए की एक कोर्ट ने कहा है।

दोनों के बीच यह स्थिति तब पैदा हो गई जब सोफी टर्नर ने ब्रिटेन में बेटियों को साथ ले जाने कहा। लेकिन, पिता जो जोनस ने बेटियों के पासपाोर्ट देने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण यह विवाद बढ़ गया। सोफी बच्चों को यूके में बने घर में ले जाना चाहती थी। सोफी ने शिकायत में कहा था कि बच्चों की कस्टडी चाहती हैं और उन्हें अपने साथ ले जाना चाहती थी। कोर्ट ने कहा कि दोनों ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए अप्रैल 2023 में इंग्लैंड में स्थायी घर बना लिया था, जहां सोफी अपने बच्चों को ले जाना चाहते थी।

यह बताते चले कि सोफी और जोनस की शादी चार साल पहले ही हुई थी। वो भी एक-दूसरे को तीन साल की डेटिंग करने के बाद दोनों के बीच बात बनी। सितंबर 2023 में जो जोनस ने टर्नर से तलाक लेने की अर्जी दायर की थी और उस समय याचिका में कहा था कि रिश्ता पूरी तरह से टूट गया है।      

प्रियंका चोपड़ा से कैसा रहता है सोफी टर्नर का-निक जोनस से शादी के बाद से ही सोफी के साथ बहनों जैसा रिश्ता स्थापित किया है। प्रियंका और सोफी कई पार्टियों और इवेंट्स में भी एक साथ मस्ती करती हुई दिखी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा जो जोनस और सोफी टर्नर की बेटियों से बहुत प्यार करती हैं। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाPriyanka Chopra Jonesअमेरिकानिक जोनसहिन्दी सिनेमा समाचारहॉलीवुड सेलिब्रिटीbollywood newshollywood celebrities
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?