लाइव न्यूज़ :

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक दूसरे को इस रोमांटिक अंदाज में दी बधाई

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 2, 2019 11:28 IST

दोनों की शादी पिछले साल दिसंबर महीने में हुई थी। एक दिसंबर को प्रियंका और निक ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। इसके बाद 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपनी शादी की पहली सालगिरह बड़े ही शानदार तरीके से मना रहे हैं। इस वजह से इन दिनों उनकी कई रोमांटिक फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। साथ ही दोनों के रोमांटिक मैसेज भी वायरल हो रहे हैं।

दोनों की शादी पिछले साल दिसंबर महीने में हुई थी। एक दिसंबर को प्रियंका और निक ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। इसके बाद 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। फिलहाल दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं और कई रोमांटिक फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करके अपने पति निक जोनस को शादी की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मेरा वादा...तब...आज और हमेशा। तुमने मुझे खुशियां, सम्मान, बैलेंस, एक्साइटमेंट, जुनून...सारी चीजें एक ही पल में दे दी... मुझे ढूंढने के लिए शुक्रिया... शादी की पहली सालगिरह मुबारक हो मेरे हसबैंड @nickjonas और आप सबके प्यार और शुभकामनाओं के लिए आपका भी शुक्रिया। हम सौभाग्यवान महसूस कर रहे हैं।"

निक जोनस ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रियंका चोपड़ा को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में शादी की सालगिरह की बधाई दी। निक जोनस ने इस बधाई के साथ दोनों रीति-रिवाजों से की गई शादी की फोटो भी शेयर की है। निक जोनस ने लिखा, "एक साल पहले आज ही के दिन हमने हमेशा के लिए कसमें खाई थीं.... मैं दिल से तुम्हें चाहता हूं... @priyankachopra आपको सालगिरह की बधाई।"

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ावेडिंगनिक जोनसबॉलीवुड अभिनेत्रीहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?